
मोहन यादव सरकार का मास्टर प्लान: गांव, पुल और सुरक्षा में बड़ा निवेश
-
Chhavi
- July 1, 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्री परिषद की बैठक में प्रदेश के विकास और जनकल्याण को नई दिशा देने वाले कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए। बैठक में तय किया गया कि प्रदेश की हर विधानसभा क्षेत्र में 'वृन्दावन ग्राम' के रूप में एक आदर्श गांव विकसित किया जाएगा, जहां नागरिकों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह मॉडल ग्राम योजना ग्रामीण विकास की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगी।
आवागमन की दिक्कतों को दूर करने के लिए भी बड़ा फैसला हुआ। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़कों पर क्षतिग्रस्त पुल-पुलियाओं के पुनर्निर्माण हेतु ₹4572 करोड़ की मंजूरी दी गई है। अगले 5 वर्षों में 1766 पुल-पुलियों का निर्माण होगा, जिससे हजारों गांवों को राहत मिलेगी। पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को छात्रावासों में बेहतर भोजन व्यवस्था देने के लिए मैस संचालन की योजना भी लागू की जाएगी। इससे शिक्षा और जीवन स्तर दोनों में सुधार होगा।
राष्ट्रीय सुरक्षा क्षेत्र में भी बड़ा कदम उठाते हुए मध्यप्रदेश में ही नवीन राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दी गई है, जो तात्कालिक रूप से भोपाल के राजीव गांधी विश्वविद्यालय परिसर में प्रारंभ होगा। इससे युवाओं को रक्षा क्षेत्र में नई संभावनाएं मिलेंगी। इसके साथ ही 1266 फोरेंसिक साइंस अधिकारियों के नए पदों को स्वीकृति दी गई है, जिससे अपराधों की जांच और कानून व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। डॉ. मोहन यादव सरकार के ये निर्णय बताते हैं कि प्रदेश में विकास अब सिर्फ कागजों पर नहीं, बल्कि जमीन पर दिखेगा। जनता की ज़रूरतों को प्राथमिकता देने वाली ये योजनाएं आने वाले वर्षों में बदलाव की नई कहानी लिखेंगी।
For more visit The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1626)
- अपराध (129)
- मनोरंजन (279)
- शहर और राज्य (332)
- दुनिया (686)
- खेल (338)
- धर्म - कर्म (516)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (533)
- हेल्थ (162)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (399)
- हरियाणा (53)
- मध्य प्रदेश (52)
- उत्तर प्रदेश (186)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (126)
- बिहार (97)
- टेक्नोलॉजी (162)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (84)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (70)
- राशिफल (306)
- वीडियो (1013)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (66)
- उत्तराखंड (1)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (0)
- गुजरात (0)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..