
पढ़िए आज 27 जून की देश की प्रमुख 11 खबरें
-
Priyanka
- June 27, 2025
- नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह ने राजभाषा विभाग की स्वर्ण जयंती पर कहा कि हिंदी को अन्य भारतीय भाषाओं की प्रतिद्वंद्वी नहीं, बल्कि सहयोगी समझा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी भारतीय भाषाएं मिलकर देश की सांस्कृतिक एकता को मजबूत करती हैं।
- किंगदाओ (चीन) में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की रक्षा मंत्रियों की बैठक में राजनाथ सिंह ने भाग लिया। उन्होंने रूस और बेलारूस के रक्षा मंत्रियों से द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर गहन चर्चा की।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में सर गंगा राम कैंसर सेंटर का उद्घाटन किया और मरीजों से मुलाकात की। उन्होंने अस्पताल में भर्ती झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन से भी मुलाकात की और उनका हाल जाना।
- ईरान से विशेष विमान के जरिए 272 भारतीय और 3 नेपाली नागरिकों को सुरक्षित दिल्ली लाया गया। MEA के प्रवक्ता रणधीर जैस्वाल ने बताया कि अब तक ऑपरेशन सिंधु के तहत 3426 भारतीयों की घर वापसी हो चुकी है।
- उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में CEL के स्वर्ण जयंती समारोह में ग्रीन डाटा सेंटर का शिलान्यास किया गया। यह परियोजना ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जनशिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने “क्रिटिकल केटेगरी” की शिकायतों की विशेष निगरानी और 24x7 हेल्पलाइन संचालन पर तकनीकी मजबूती के आदेश भी दिए।
- केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू तीन दिवसीय दौरे पर शिमला पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 से ही सीमावर्ती इलाकों में सड़क सहित अन्य बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता दी गई है।
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन में आपातकाल के 50 वर्ष पर लोकतंत्र सेनानियों को ताम्रपत्र भेंट किए। उन्होंने 1975 के आपातकाल को कांग्रेस की तानाशाही सोच का परिणाम बताया और लोकतंत्र रक्षकों को नमन किया
- इंटरनेशनल ड्रग्स विरोधी दिवस पर यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने युवाओं को नशा छोड़ने और समाज को जागरूक करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में सांसद मनोज तिवारी समेत कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
- इंदौर के ICAR–राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद ट्रैक्टर चलाकर सोयाबीन की बुआई की। उन्होंने वैज्ञानिकों के साथ मिलकर उत्पादन बढ़ाने और खेती की चुनौतियों पर गंभीर मंथन भी किया।
- हरियाणा की आत्मीयता और अपनापन की संस्कृति ने लाडवा के गांवों में बच्चों की मुस्कान और युवाओं के जोश से भर दिया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बताया कि भाजपा सरकार प्रदेशवासियों की आशाओं को पूरा करने के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रही है।
ऐसी ही रोचक जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1585)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (331)
- दुनिया (669)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (512)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
10%
90%