
Hinduja Brothers: कौन हैं हिन्दुजा ब्रदर्स, 110 साल पुराने हिंदुजा समूह की कहानी
-
Anjali
- November 24, 2024
Hinduja Brothers: भारत के प्रमुख उद्योगपतियों और कारोबारी घरानों में हिंदुजा ब्रदर्स का नाम भी बेहद महत्वपूर्ण है। हिंदुजा समूह (Hinduja Group) एक अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक साम्राज्य है, जिसका नेटवर्क दुनियाभर में फैला हुआ है और यह विभिन्न उद्योगों में सक्रिय है। हिंदुजा समूह का मुख्यालय लंदन में है, लेकिन इसकी जड़ें भारत में हैं। हिंदुजा परिवार के नेतृत्व वाला हिंदुजा समूह करीब 110 साल पुराना है। आपने यह नाम जरूर सुना होगा लेकिन क्या आप जानते हैं हिंदुजा फैमिली का क्या बिजनेस और हिंदुजा ब्रदर्स के पास कितनी दौलत है। आपको जानकर हैरानी होगी कि हिंदुजा परिवार का कारोबारी साम्राज्य भारत समेत 48 देशों में फैला है। मूल रूप से यह भारतीय परिवार अब ब्रिटेन (Britain) में रहता है और वहां भी अंग्रेजों के बीच सबसे दौलतमंद बिजनेस घराना है।
भारत से जुड़ी जड़ें
हिंदुजा समूह की शुरुआत अविभाजित भारत के सिंध प्रांत के शिकारपुर जिले में जन्मे दीपचंद हिंदुजा ने की थी। उनके 4 बेटों गोपीचंद, श्रीचंद, प्रकाश और अशोक हिंदुजा, ने मिलकर इस बिजनेस को पूरी दुनिया में फैलाया। इन्हीं भाइयों को बिजनेस वर्ल्ड में हिंदुजा ब्रदर्स के नाम से जाना जाता है। हालांकि, इनमें से सबसे बड़े भाई श्रीचंद हिंदुजा का मई 2023 में निधन हो गया। इसके बाद से गोपीचंद हिंदुजा, हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन बने हुए हैं।
अंग्रेजों के मुल्क में सबसे अमीर भारतीय परिवार
हिंदुजा परिवार की हैसियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गोपीचंद हिंदुजा और उनकी फैमिली ब्रिटेन के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में टॉप पर है। संडे टाइम्स रिच लिस्ट में हिंदुजा फैमिली की नेटवर्थ 37.2 अरब पाउंड है, भारतीय रुपयों में यह करीब 39 लाख करोड़ से ज्यादा है।
48 देशों में फैला है बिजनेस किंगडम
हिंदुजा ग्रुप के कई बिजनेस हैं जो भारत समेत 48 देशों में फैले हुए हैं। हिंदुजा समूह बैंकिंग एंड फाइनेंस, आईटी, पावर, ऑटोमोटिव, ऑयल एंड स्पेसियलटी कैमिकल्स, रियल स्टेट, हेल्थ केयर, प्रोजेक्ट डेवलपमेंट, ट्रेडिंग, साइबर सिक्युटिटी से लेकर मीडिया तक के क्षेत्र में काम कर रहा है। समूह दुनिया के सबसे बड़े विविध समूहों में से एक है, जिसकी 48 देशों में प्रत्यक्ष उपस्थिति है और 100 देशों में व्यापारिक पहुंच है। भारत में ट्रक और हैवी व्हीकल बनाने वाली कंपनी अशोक लीलैंड हिंदुजा समूह की है। इस ग्रुप का दावा है कि दुनियाभर में 2 लाख लोग उनकी कंपनियों में काम कर रहे हैं। हिंदुजा परिवार ने ब्रिटेन में कई कीमती संपत्तियां खरीदी है।
हिंदुजा समूह में संपत्ति बंटवारे को लेकर भी हो चुका है विवाद?
हिंदुजा परिवार में संपत्ति बंटवारे को लेकर भी विवाद हुआ था, जिसने खासी सुर्खियां बटोरी थी। दरअसल, 2014 में हिंदुजा समूह के संस्थापक दीपचंद हिंदुजा के चार बेटों श्रीचंद, गोपीचंद, प्रकाश और अशोक के बीच एक समझौता हुआ। इसमें कहा गया था कि एक भाई के नाम पर रखी गई सम्पत्ति एक की नहीं बल्कि चार भाइयों की होगी। यही समझौता विवाद की जड़ है। समझौते के करीब एक साल बाद हिंदुजा भाइयों में सबसे बड़े श्रीचंद हिंदुजा ने हिंदुजा बैंक ऑफ स्विटजरलैंड पर अकेले स्वामित्व का दावा किया। इसके लिए उन्होंने हाईकोर्ट में अपने तीनों अन्य भाइयों पर केस कर दिया। याचिका में कहा गया 2014 में हुआ समझौता कानूनी तौर पर वैध नहीं था।
आपसी सहमति से निपटाया विवाद
संपत्ति बंटवारे का ये मामला लंदन की कोर्ट ऑफ प्रोटेक्शन में चल रहा था। केस के दौरान श्रीचंद हिंदुजा को भूलने की बीमारी हो गई। श्रीचंद ने अपने मामलों पर स्थायी पावर ऑफ अटॉर्नी बेटी वीनू को दे दी। वीनू ही इस मामले में अब कोर्ट में लड़ रहीं थी। 2020 में श्रीचंद के भाई गोपीचंद ने वीनू को पावर ऑफ अर्टनी मिलने को भी चुनौती दी थी। अदालत में उन्होंने अपने भाई के डिमिंशिया बीमारी का उल्लेख किया और कहा उनके भाई ये पावर देने में योग्य नहीं थे। हालांकि बाद में परिवार के सदस्यों में आपसी सहमति से सभी विवादों के निपटारे का फैसला किया गया। श्रीचंद हिंदुजा का अब निधन हो चुका है।
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1331)
- अपराध (111)
- मनोरंजन (268)
- शहर और राज्य (320)
- दुनिया (520)
- खेल (311)
- धर्म - कर्म (480)
- व्यवसाय (149)
- राजनीति (516)
- हेल्थ (153)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (346)
- हरियाणा (50)
- मध्य प्रदेश (45)
- उत्तर प्रदेश (169)
- दिल्ली (203)
- महाराष्ट्र (108)
- बिहार (74)
- टेक्नोलॉजी (150)
- न्यूज़ (80)
- मौसम (80)
- शिक्षा (100)
- नुस्खे (65)
- राशिफल (275)
- वीडियो (919)
- पंजाब (23)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (28)
- जम्मू कश्मीर (59)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..