
27 June 2025 : राजस्थान की आज की प्रमुख 11 खबरें
-
Renuka
- June 27, 2025
- उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 30 जून को जयपुर दौरे पर आएंगे। जानकारी के मुताबिक- वे सुबह 11 बजे पहुंचकर कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद उनका दोपहर में वापस लौटने का प्रस्तावित कार्यक्रम है।
- शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने चुरु में संविधान हत्या दिवस 2025 कार्यक्रम में भाग लेकर लोकतंत्र की रक्षा और संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण का महत्व बताया। उन्होंने इस दिन को भारतीय लोकतंत्र के लिए एक गंभीर और यादगार क्षण करार दिया।
- पंडित उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़े के तहत कोटा की दीगोद की ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर का निरीक्षण जिला कलक्टर पीयूष समारिया ने किया। उन्होंने अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता से समाधान करने के निर्देश दिए।
- रायसिंहनगर में मनरेगा मेट मजदूर यूनियन ने ब्लॉक अध्यक्ष रामस्वरूप नायक के नेतृत्व में 6 सूत्री मांगों को लेकर SDM कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने चेतावनी दी कि 15 दिन में मांगें नहीं मानी गईं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
- डीग में समाज कल्याण विभाग द्वारा नशा मुक्ति के लिए बाइक और स्कूली रैली निकाली गई, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए जल महलों पर समाप्त हुई। अधिकारियों ने समाज से नशा त्यागने और स्वच्छ, शिक्षित समाज की अपील की।
- राजसमंद पुलिस ने हत्या के मामले का 24 घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
- डिस्कॉम्स चेयरमैन एवं जयपुर विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक आरती डोगरा ने भिवाड़ी सर्किल के निरीक्षण के दौरान अभियंताओं को औद्योगिक क्षेत्रों में विद्युत समस्याओं के संवेदनशील समाधान और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने फीडर ट्रिपिंग, बिलिंग सत्यापन और औद्योगिक एसोसिएशनों से संवाद को भी प्राथमिकता देने को कहा।
- श्रीमाधोपुर के गोपीनाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ के अभिषेक और रथ परिक्रमा के साथ दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों की भव्य शुरुआत हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्व भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 5 जुलाई को होने वाली भव्य रथयात्रा रहेगी।
- कोटा जिला कलेक्टर पीयूष समारिया ने कोचिंग संस्थानों को निर्देश दिए है। साथ ही कहा कि- पेरेंट्स से भी वर्चुअल माध्यम से जुड़ें और काउंसलिंग व लिविंग कंडीशंस को बेहतर बनाने के प्रयास करें। बैठक में विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सुझाव देते हुए काउंसलिंग व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
- पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर के दौरे के दौरान भजनलाल की नई राजनीतिक समझ पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी का चैप्टर खत्म हो चुका है और भजनलाल जी को कई बातों की जानकारी नहीं है।
- राजस्थान में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। पूर्वी के साथ-साथ अब पश्चिमी राजस्थान में भी झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। इस बीच मौसम विभाग ने 27 से 30 जून के लिए नया अलर्ट जारी किया है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1593)
- अपराध (128)
- मनोरंजन (278)
- शहर और राज्य (331)
- दुनिया (673)
- खेल (337)
- धर्म - कर्म (512)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (161)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (393)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (122)
- बिहार (95)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (70)
- राशिफल (302)
- वीडियो (1003)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
10%
90%