Dark Mode
  • day 00 month 0000
28 जून आज का राशिफल: जानें राशियों पर आज ग्रहों का खास असर कैसा रहेगा

28 जून आज का राशिफल: जानें राशियों पर आज ग्रहों का खास असर कैसा रहेगा

28 जून 2025 आज का राशिफल: किस राशि के लिए आज है शुभ ग्रहों का संकेत

 

आज का राशिफल 28 जून 2025, दिन शनिवार। दैनिक ज्योतिषशास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल हर दिन हमारे जीवन पर किसी न किसी रूप में असर डालती है। कभी ये सितारे तरक्की के रास्ते खोलते हैं, तो कभी हमें सतर्क करते हैं। 28 जून 2025 में आज की ग्रह स्थिति के अनुसार मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल -

 

मेष (Aries) आज का राशिफल 

 

शनिवार के राशिफल में मेष राशि का आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए मौके मिल सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। काफी दिनों से रुका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो जायेगा। मानसिक अशांति रहेगी। धन के लेन-देन में सतर्क रहें।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 9

 

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल

 

शनिवार के राशिफल में वृषभ राशि का व्यापार में आज लाभ होगा। लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। अगर नए काम की शुरुआत कर रहें है तो आज का दिन अच्छा है। रिश्तों में मधुरता बनाए रखें। सेहत अच्छी रहेगी। पारिवारिक जीवन सुख-शांति बनी रहेगी। खानपान में हेल्दी डाइट शामिल करें।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 6


मिथुन (Gemini) आज का राशिफल


शनिवार के राशिफल में मिथुन राशि के पुराने निवेश अच्छे परिणाम दे सकते हैं। पढ़ाई में एकाग्रता सफलता दिलाएगी। नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। मित्रों से सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मकता रहेगी। धन-संपत्ति से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे।

शुभ रंग - हरा, शुभ अंक - 5

 

कर्क (Cancer) आज का राशिफल

 

शनिवार के राशिफल में कर्क राशि के करियर में बदलाव का योग बन रहा है। यात्रा के योग भी बन रहे हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। आज लव पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर का प्लान कर सकते हैं। पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा।

शुभ रंग - सिल्वर, शुभ अंक- 2


सिंह (Leo) आज का राशिफल

 

शनिवार के राशिफल में सिंह राशि को आज मनचाहा लाभ मिल सकता है। पुराने अटके काम पूरे होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी में बदलाव से करियर में तरक्की हो सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगी। आज स्वस्थ्य अच्छा रहेगा। यात्रा के योग है।

शुभ रंग - सुनहरा, शुभ अंक - 1

 

कन्या (Virgo) आज का राशिफल

 

शनिवार के राशिफल में कन्या राशि के कामकाज में स्थिरता रहेगी। लेकिन आलोचना से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें। सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। परिजनों के साथ गुमने का प्लान कर सकते हैं। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

शुभ रंग - नीला, शुभ अंक - 4

 

तुला (Libra) आज का राशिफल

 

शनिवार के राशिफल में तुला राशि के लिए आज नए निवेश से लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। दांपत्य संबंधों में सुधार होगा।संतान की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। तनाव से बचें। व्यापार में नई डील हो सकती है।

शुभ रंग - गुलाबी, शुभ अंक - 7

 

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल

 

शनिवार के राशिफल में वृश्चिक राशि भावनाओं में बहने से बचें। आज धैर्य और संयम की जरूरत है। निर्णय सोच-समझकर लें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक लाभ रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को मेहनत करने की जरुरत। यात्रा का योग।

शुभ रंग - बैंगनी, शुभ अंक - 8

 

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल

 

शनिवार के राशिफल में धनु राशि का धन आगमन बढ़ेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। छात्रों को सफलता मिल सकती है। ऑफिस में नेटवर्किंग बढ़ेगी। व्यापार में मुनाफा रहेगा। सेहत पर ध्यान दें। परिवार के साथ तनाव हो सकता है।

शुभ रंग - पीला, शुभ अंक- 3

 

मकर (Capricorn) आज का राशिफल

 

शनिवार के राशिफल में मकर राशि को व्यापार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिये किसी की मदद मिल सकती है। काम के बोझ से तनाव हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। नौकरी और व्यवसाय में तरक्की होगी।

शुभ रंग - भूरा, शुभ अंक - 10

 

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल

 

शनिवार के राशिफल में कुंभ राशि की प्रोफेशनल लाइफ में इंक्रीमेंट और प्रमोशन के चांस है। वाणी पर संयम रखें। अधिकारी आपके कामों की प्रसंशा करेंगे। आज आत्मविश्लेषण का दिन है। अकेले समय बिताने का मन करेगा। किसी करीबी से विचार-विमर्श करें।

शुभ रंग - आसमानी, शुभ अंक - 11

 

मीन (Pisces) आज का राशिफल

 

शनिवार के राशिफल में मीन राशि वालों का आज का दिन रचनात्मक रहेगा। कला, लेखन या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी।राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए दिन बहुत-सी तरक्की दिलाने वाला रहेगा।

शुभ रंग - समुद्री हरा, शुभ अंक - 12

 

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

 

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?