
DA Hike Calculation: केन्द्र सरकार ने दिवाली से पहले दिया बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी
-
Renuka
- October 16, 2024
DA Hike Calculation: दिवाली के मौके पर केन्द्र सरकार ने देश के लोखों कर्मचारियों को तोहफा दिया है। केन्द्रीय कैबिनेट ने डीए (Dearness Allowance) में 3 फीसदी की वृद्धि की है। डीए की नई दर 1 जुलाई से लागू होगी। वहीं कर्मचारियों को जुलाई से लेकर अब तक एरियर भी मिलेगा। डीए में वृद्धि कर्मचारियों के लिए राहतभरी खबर है। महंगाई भत्ता वृद्धि की घोषणा अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) के आधार पर की जाती है। जो कई क्षेत्रों में कीमतों को मापता है। यह केन्द्र सरकार वर्ष में दो बार संशोधन करती है।
केन्द्र सरकार का बड़ा ऐलान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डीए (महंगाई भत्ता) में 3 प्रतिशत की वृद्धि का निर्णय लिया है। वहीं कैबिनेट के फैसले पर पीएम ने मोहर लगा दी । जिसका लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही कर्मचारियों को तीन महीने का एरियर भी दिया जाएगा जो कि उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में मदद करेगा।
कर्मचारियों की सैलरी में कितनी बढ़ेगी
आपको बता दे कि महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का सीधा असर कर्मचारियों की सैलरी पर पड़ता है। यह बढ़ोतरी महंगाई के मुद्दे को नजर में रखते हुए कर्मचारियों को राहत देने के लिए किया गया है।
यदि DA 50 प्रतिशत से बढ़कर 53 फीसदी हो गया है, तो यह 1 जुलाई 2024 से प्रभावी होगा। इससे 1 करोड़ से अधिक सरकारी कर्मचारियों को आर्थिक लाभ होगा। यह कदम सरकार की ओर से कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए उठाया गया है।
कितने लोगों को मिलेगा लाभ
केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी की है। इस का लाभ 68 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और लगभग 42 लाख पेंशनर्स को मिलेगा। इस बढ़ोतरी के साथ, कर्मचारियों और पेंशनर्स को बढ़े हुए वेतन या पेंशन के साथ पिछले तीन महीनों का एरियर भी मिलेगा। महंगाई भत्ते का यह लाभ न केवल कर्मचारियों के लिए, बल्कि पेंशनर्स के लिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि उन्हें भी महंगाई राहत (Dearness Relief) के तहत समर्थन मिलता है। इस तरह के फैसले से आर्थिक स्थिरता में मदद मिलती है और कर्मचारियों एवं पेंशनर्स की जीवन शैली में सुधार होता है।
डीए के 3 प्रतिशत बढ़ोत्तरी की है तो कर्मचारियों को अब डीए बेसिक सैलरी का 53 फीसदी हिस्सा मिलेगा। वहीं अभी तक सरकार की ओर से बेसिक सैलरी 50 फीसदी महंगाई भत्ता मिलती है।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1581)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (331)
- दुनिया (668)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (511)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..