
भारत के एक और दुश्मन का खात्मा, मुंबई हमले की रची थी साजिश
-
Ashish
- December 27, 2024
पाकिस्तान में भारत का एक और दुश्मन हमेशा के लिए खत्म हो गया है। भारत के मोस्ट वांटेड अपराधी आतंकवादी और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के डिप्टी अमीर अब्दुल रहमान मक्की की लाहौर में रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई है। वह पिछले साल पाकिस्तान में रहस्यमय तरीके से गायब हो गया था। मक्की 26/11 मुंबई हमले और लाल किले पर हमले समेत कई बड़ी आतंकी घटनाओं में वांछित आतंकी था।
अब्दुल रहमान मक्की की लाहौर के एक अस्पताल में मौत हो गई। मक्की पिछले साल 2023 में पाकिस्तान में रहस्यमय तरीके से गायब हो गया था और तब कहा गया था कि कुछ अज्ञात बंदूकधारी उसे उठा ले गए हैं। जबकि सच्चाई यह थी कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2023 में उसे अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किए जाने के बाद पाकिस्तान ने उसे छिपा रखा था। मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान मक्की को एक जगह से दूसरी जगह छिपाता रहा। अब उसकी अस्पताल में रहस्यमय तरीके से मौत हो गई। मक्की जमात-उत-दावा का दूसरे नंबर का नेता था।
अब्दुल रहमान मक्की न केवल कुख्यात आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी अमीर था, बल्कि पाकिस्तान में आतंकी संगठनों के राजनीतिक संगठन जमात-उत-दावा का दूसरे नंबर का नेता भी था। वह भारत के एक अन्य मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज मोहम्मद सईद का चचेरा भाई और साला भी है।
आतंकी हमलों का था मास्टरमाइंड
साल 2023 में संयुक्त राष्ट्र समिति ने सात आतंकी हमलों का हवाला देते हुए उसे अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किया था। इनमें वर्ष 2000 में लाल किले पर हमला, वर्ष 2008 में रामपुर हमला, वर्ष 2008 में मुंबई में 26/11 हमला और वर्ष 2018 में गुरेज में हमला शामिल है। खास बात यह है कि जून 2022 में चीन ने अमेरिका और भारत के इस प्रस्ताव पर 'तकनीकी' रोक लगा दी थी, लेकिन वर्ष 2023 में चीन को यह रोक भी हटानी पड़ी।
गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र समिति ने इस फैसले के साथ जारी बयान में कहा था कि अब्दुल रहमान मक्की समेत लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा के चरमपंथी भारत, खासकर जम्मू-कश्मीर को फंड मुहैया कराते हैं और युवाओं को गुमराह कर उन्हें कट्टरपंथी बनाते हैं और हमलों की योजना में शामिल करते हैं।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (511)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..