
India & lebanon : लेबनान को भारत ने दी मानवीय सहायता, पहली किस्त देकर की मदद
-
Renuka
- October 25, 2024
India & lebanon : भारत (India) में लेबनान (Lebanon) के राजदूत रबी नर्श (Rabi Naresh) ने पश्चिमी एशिया (West Asia) में बढ़ते तनाव के बीच भारत की मानवीय (humanitarian) सहायता को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने 18 अक्तूबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस (press conference) में कहा कि- युद्ध शुरू होने के बाद से लेबनान में मानवीय सहायता की बाढ़ आ गई है।
भारत ने पहली खेप लेबनान को सौंपी
इसी के साथ ही लेबनान में भारत के राजदूत (Ambassador) नूर रहमान शेख (Noor Rahman Sheikh) ने भारत द्वारा भेजी गई मानवीय (humanitarian) सहायता की पहली खेप (first consignment) लेबनान को सौंपी है। जिसमें दवाओं की एक महत्वपूर्ण खेप शामिल थी। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री (Health Minister) फिराद अबियाद (Firad Abiad) ने इस सहायता को प्राप्त किया। भारतीय दूतावास ने लेबनान के साथ संबंधों को मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता को भी दोहराया। सोशल मीडिया के 'X' अकाउंट के जरीए भारतीय दूतावास ने इस जानकारी को साझा किया। 18 अक्तूबर को भारत ने दक्षिणी लेबनान में जारी तनाव के बीच यह सहायता भेजी थी।
भारतीय राजदूत ने दी जानकारी
सोशल मीडिया के 'X' अकाउंट पर लेबनान में भारतीय दूतावास ने जानकारी दी। और बताया कि "भारत की ओर से मानवीय सहायता की पहली खेप (first consignment) बेरूत पहुंच गई है। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. फिरास अबियाद ने राजदूत नूर रहमान की उपस्थिति में दवाओं (medicines) की खेप प्राप्त की। भारत लेबनान के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। 18 अक्तूबर को, दक्षिणी लेबनान में जारी तनाव के बीच भारत ने लेबनान को 11 टन चिकित्सा आपूर्ति की पहली खेप भेजी थी। और कुल 33 टन चिकित्सा आपूर्ति भेजी जा रही है।
लेबनान के राजदूत ने की सराहना
भारत में लेबनान के राजदूत रबी नर्श ने पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव के संदर्भ में भारत की मानवीय सहायता पर जोर दिया। उन्होंने 18 अक्तूबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि- युद्ध शुरू होने के बाद से लेबनान में मानवीय सहायता का प्रवाह बढ़ गया है। भारत इस सहायता में सबसे आगे है और हमारे लिए एक अच्छा मित्र है। दोनों देशों की आजादी के 70-80 साल बाद से हमारे संबंध मजबूत बने हुए हैं। साथ ही उन्होंने भारत के समर्थन का उल्लेख करते हुए कहा कि- भारत ने मानवीय सहायता के लिए पहल की। इससे पहले कि हम अपनी बात रख पाते। भारत ने 30 टन दवाओं की पेशकश की है और हमेशा हमारा समर्थन करता रहा है। हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छे संबंधों का आदान-प्रदान कर रहे हैं।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1582)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (331)
- दुनिया (668)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (511)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..