Dark Mode
  • day 00 month 0000
कोलकाता के लॉ कॉलेज में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

कोलकाता के लॉ कॉलेज में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

वेस्ट बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक लॉ छात्रा पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह हमला कथित तौर पर बुधवार 25 जून को शाम को हुई। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में दो मौजूदा छात्र हैं और तीसरा एक पूर्व छात्र है।

 

पुलिस के अनुसार यह वारदात 25 जून की शाम 7:30 बजे से रात 10:50 बजे के बीच कॉलेज परिसर में हुई। पीड़िता की शिकायत पर कसबा थाने में FIR दर्ज कर ली गई है और जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है जिसमें मोनोजित मिश्रा, जो कॉलेज का पूर्व यूनिटअध्यक्ष था, जैब अहमद और प्रमित मुखर्जी उर्फ प्रमित मुखोपाध्याय के रूप में हुई है। इनमे से दो आरोपी को 26 जून की शाम को तालबागान क्रॉसिंग के पास गिरफ्तार किया गया। वहीं प्रमित को 27 जून तड़के 12:30 बजे उसके घर से पुलिस धर दबोचा।

 

गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने 14 दिन की पुलिस हिरासत की मांग की, लेकिन कोर्ट ने तीनों आरोपियों को अगले मंगलवार तक पुलिस हिरासत में रखने की अनुमति दे दी है। 

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कोलकाता गैंगरेप मामला कॉलेज की इमारत के अंदर ही हुई। पीड़िता का प्रारंभिक मेडिकल परीक्षण किया गया है और कई गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया गया है और अब फॉरेंसिक जांच का इंतजार है।

 

लॉ कॉलेज गैंगरेप को लेकर पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने इस घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "पूरी कोलकाता पुलिस को रथ यात्रा में दीघा भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री को अब अपने पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है। हम इस मुद्दे को उठाएंगे।"

 

छात्रा से दुष्कर्म के मामलों में भाजपा के अमित मालवीय ने इस अपराध को लेकर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को घेरे में लिया और एक्स पर एक बंगाली समाचार रिपोर्ट साझा की और लिखा, 'भयानक! 25 जून को कोलकाता के उपनगर कस्बा में एक लॉ कॉलेज के अंदर एक महिला लॉ छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपी कोई और नहीं, बल्कि एक पूर्व छात्र और कॉलेज के दो लोग थे।'


कोलकाता में छात्रा के साथ रेप की यह कोई पहली घटना नहीं है। पिछले साल कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक जूनियर डॉक्टर के साथ रेप के बाद उसकी बुरी तरह से हत्या कर दी गई थी। उस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी 33 वर्षीय नागरिक स्वयंसेवक संजय रॉय को गिरफ्तार किया था। 164 दिन बाद में आरोपी संजय रॉय को सियालदह कोर्ट ने उम्रकैद की सज़ा और 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था।

 

 ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

 

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?