
शशि थरूर से पत्रकार ने ऑपरेशन सिन्दूर से जुड़े प्रश्न पूछे, जानें कौन है यह पत्रकार
-
Manjushree
- June 6, 2025
पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की ओर से चलाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक अभियान के दौरान वॉशिंगटन डीसी में बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने भारत की संप्रभुता और सुरक्षा को लेकर ऑपरेशन सिन्दूर से जुड़ा प्रश्न पूछा, जिसने सबका ध्यान खींचा।
कांग्रेस सांसद थरूर जब यूएस में विदेश नीति के एक्सपर्ट्स, राजनयिकों और पत्रकारों के बीच मौजूद थे, तभी भीड़ से एक जानी-पहचानी आवाज आई। थरूर ने आवाज को पहचानते हुए हंसते हुए कहा कि यह नहीं होना चाहिए। यह मेरा बेटा है।
हम बात कर रहे हैं शशि थरूर के बेटे ईशान थरूर (Ishan Tharoor) की, जो वाशिंगटन पोस्ट के लिए वैश्विक मामलों के कॉलम लिखते हैं। ईशान पेशे से एक पत्रकार हैं, उन्होंने अपने पिता शशि थरूर से मज़ाकिया लहजे में 'व्यक्तिगत क्षमता में और आपसे मिलने के बहाने' सवाल पूछने की इजाज़त मांगी और फिर आतंकवाद पर एक गंभीर सवाल पूछा, हालांकि जैसे ही ईशान ने माइक लिया, शशि थरूर मुस्कुराए और उन्हें जवाब देने से पहले इसे ठीक से उठाने के लिए इशारा किया।
ईशान थरूर ने आतंकवाद पर पाकिस्तान की भूमिका को लेकर अपने पिता शशि थरूर से पूछा कि क्या सरकारी वार्ताकारों ने भारत से सबूत मांगा कि पहलगाम हमले में पाकिस्तान का हाथ है, क्योंकि पाकिस्तान बार-बार इनकार करता आया है? शशि थरूर ने कहा कि भारत ने बिना पुख्ता सबूत के ऑपरेशन सिंदूर नहीं चलाया। थरूर ने आगे कहा कि सीधे शब्दों में कहूं तो, किसी को कोई संदेह नहीं था, और हमसे सबूत नहीं मांगा गया। हालांकि, मीडिया ने जरूर पूछा। दो-तीन जगहों पर ऐसे सवाल पूछे गए। ईशान के प्रश्न पूछने पर शशि थरूर बोले कि मुझे खुशी है कि आपने यह सवाल उठाया।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (511)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..