Dark Mode
  • day 00 month 0000
Ludhiana West Bypoll: आप की बड़ी जीत, संजीव अरोड़ा ने कांग्रेस को दी मात

Ludhiana West Bypoll: आप की बड़ी जीत, संजीव अरोड़ा ने कांग्रेस को दी मात

आम आदमी पार्टी ने बरकरार रखा लुधियाना वेस्ट पर कब्जा

पंजाब के Ludhiana West Bypoll में आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर जीत का परचम लहराया है। राज्यसभा सांसद और पार्टी उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने सोमवार, 23 जून को घोषित नतीजों में कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु को 10,637 वोटों के अंतर से हराया। विधानसभा की यह सीट जनवरी में आप विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन के बाद खाली हुई थी, जिसके चलते 19 जून को उपचुनाव कराए गए थे।

 

CM भगवंत मान ने बताई जनता की संतुष्टि

पार्टी की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर लिखा, “लुधियाना वेस्ट उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत से साफ है कि पंजाब की जनता हमारी सरकार के काम से बेहद खुश है। यह जीत जनता के विश्वास की जीत है।”

 

उन्होंने आगे लिखा कि उनकी सरकार बिना किसी भेदभाव के प्रदेश की तरक्की और खुशहाली के लिए लगातार मेहनत कर रही है।

 

हर वादा निभाएंगे– मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान जो वादे किए गए थे, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने विजेता उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को बधाई दी और कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं और वॉलंटियर्स की मेहनत का नतीजा है।

 

वोटों का गणित

Ludhiana West Bypoll में संजीव अरोड़ा को 35,179 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के भारत भूषण आशु को 24,542 वोटों से संतोष करना पड़ा। बीजेपी के जीवन गुप्ता को 20,323 वोट मिले और शिरोमणि अकाली दल के परोपकार सिंह घुम्मण को 8,203 वोट प्राप्त हुए। चुनाव में कुल 14 उम्मीदवार मैदान में थे।

 

वोटिंग प्रतिशत में गिरावट

इस बार उपचुनाव में 51.33% मतदान हुआ, जो कि 2022 के विधानसभा चुनावों में दर्ज 64% मतदान के मुकाबले कम है। हालांकि, फिर भी आम आदमी पार्टी ने जीत के साथ यह सीट अपने पास बनाए रखी।

 

Aam Aadmi Party ने लुधियाना वेस्ट सीट पर फिर से भरोसे को कायम रखा है। मुख्यमंत्री मान की सरकार को इससे नई ऊर्जा मिली है और यह संकेत भी कि राज्य की जनता उनके कामकाज से संतुष्ट है।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?