
मोदी का नॉर्वे दौरा: क्या होगा खास?
-
Chhavi
- April 16, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 15 और 16 मई को नॉर्वे (Norway) के ओस्लो (Oslo) में होने वाले तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन (India-Nordic Summit) में भाग लेने के लिए 2 दिवसीय दौरे (2 day tour) पर नॉर्वे जाएंगे। इस सम्मेलन में नॉर्वे के साथ-साथ डेनमार्क (Denmark), स्वीडन (Sweden) , फिनलैंड (Finland) और आइसलैंड (Iceland) के नेता भी शामिल होंगे। शिखर सम्मेलन में व्यापार, नवाचार, हरित ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन और ब्लू इकोनॉमी जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान, भूराजनीति (geopolitics) भी प्रमुख चर्चा का विषय बन सकता है। भारत को इस सम्मेलन से नॉर्डिक देशों से निवेश की उम्मीद है, जैसा कि पहले स्वीडन में हुए शिखर सम्मेलन में हुआ था, जहां इन देशों ने भारत का समर्थन किया था। भारत और नॉर्डिक देश जलवायु-संबंधी मुद्दों और आर्कटिक अनुसंधान के क्षेत्र में मिलकर काम करने की योजना बना रहे हैं। दोनों देशों का यह भी मानना है कि एक नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को मजबूत किया जाना चाहिए। इसके अलावा, यूक्रेन युद्ध भी इस सम्मेलन में चर्चा का हिस्सा हो सकता है। पिछले साल डेनमार्क में हुए शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी (Pm Modi) और नॉर्डिक नेताओं ने यूक्रेन में मानवीय संकट पर गहरी चिंता जताई थी और नागरिकों की हत्या की कड़ी निंदा की थी। नॉर्डिक देशों को रूस की आक्रामकता के कारण सुरक्षा (Defence) से जुड़े गंभीर मुद्दे हैं, क्योंकि ये देश रूस के नजदीक स्थित हैं। इस शिखर सम्मेलन से भारत को उम्मीद है कि वह नॉर्डिक देशों के साथ अपने रिश्ते और भी मजबूत कर सकेगा।
For more articles visit The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1581)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (331)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (511)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..