
"Miss World 2025" बनीं Opal Suchata Chuangsri, भारत की नंदिनी गुप्ता टॉप 8 से बाहर
-
Shweta
- June 1, 2025
31 मई 2025 को हैदराबाद के प्रतिष्ठित HITEX कन्वेंशन सेंटर में "Miss World 2025" (मिस वर्ल्ड 2025) का आयोजन बड़े ही धूमधाम से हुआ। इस अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में दुनिया भर से आई सुंदरियों ने हिस्सा लिया, लेकिन थाईलैंड की ओपाल सुचाता चुआंगश्री (Opal Suchata Chuangsri) ने सभी को पीछे छोड़ते हुए "मिस वर्ल्ड विजेता" (Miss World Winner) का ताज अपने सिर सजाया। उनके नाम ये खिताब जीतने वाली वह पहली थाई महिला बन गई हैं।
सुचाता चुआंगश्री का जन्म 20 सितंबर 2003 को थाईलैंड में हुआ था। वह एक सफल मॉडल और कई ब्यूटी पेजेंट्स की विजेता रह चुकी हैं। इससे पहले वह "Miss Universe Thailand 2024" का खिताब जीत चुकी थीं और "Miss Universe 2024" में थाईलैंड का प्रतिनिधित्व करते हुए तीसरे स्थान पर रही थीं। उनके परिवार का खुद का बिज़नेस है और उन्होंने पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन्स में डिग्री हासिल की है। जैसे ही उन्होंने "Miss World Winner" (मिस वर्ल्ड विजेता) का खिताब जीता, वह स्टेज पर भावुक हो गईं। सिल्वर बॉडी फिटेड गाउन में वह बेहद आकर्षक लग रही थीं। "मिस वर्ल्ड 2025" (Miss World 2025) का ताज पहनते हुए सुचाता ने हाथ जोड़कर दर्शकों का धन्यवाद किया और उनकी आंखों में आंसू साफ झलक रहे थे।
भारत की तरफ से राजस्थान की कोटा निवासी नंदिनी गुप्ता ने प्रतियोगिता में भाग लिया था। 21 वर्षीय नंदिनी ने साल 2023 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीतकर ग्लैमर वर्ल्ड में पहचान बनाई थी। नंदिनी ने बिजनेस मैनेजमेंट में पढ़ाई की है और पब्लिक स्पीकिंग में माहिर हैं। उन्होंने कई नामी फैशन डिज़ाइनर्स के लिए रैंप वॉक किया है और सामाजिक मुद्दों पर भी काफी सक्रिय रही हैं। कैंसर जागरूकता, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर काम करने वाली नंदिनी ने "मिस वर्ल्ड 2025"(Miss World 2025) के मंच पर भारत की संस्कृति और परंपराओं को गर्व से प्रस्तुत किया। हालांकि वह टॉप 8 से बाहर हो गईं, लेकिन उन्होंने भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाया।
फिनाले इवेंट में बॉलीवुड से भी कई चर्चित चेहरे शामिल हुए, जिनमें सोनू सूद, जैकलीन फर्नांडिस और ईशान खट्टर जैसे सितारे मौजूद थे। सभी की निगाहें इस भव्य समारोह पर टिकी थीं, और ओपाल सुचाता चुआंगश्री (Opal Suchata Chuangsri) की जीत ने थाईलैंड के लिए गौरव का क्षण ला दिया।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (511)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..