Dark Mode
  • day 00 month 0000
पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को फील्ड मार्शल पदोन्नति

पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को फील्ड मार्शल पदोन्नति

 पाकिस्तान सरकार ने 20 मई 2025 को एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर को फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत किया। यह निर्णय प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई संघीय कैबिनेट की बैठक में लिया गया। इससे पहले, जनरल अयूब खान के बाद जनरल मुनीर पाकिस्तान के दूसरे फील्ड मार्शल बने हैं। महत्वपूर्ण यह है कि जनरल अयूब खान ने स्वयं को फील्ड मार्शल घोषित किया था, जबकि जनरल मुनीर को यह उपाधि कैबिनेट की मंजूरी से प्राप्त हुई है।

जनरल मुनीर का सैन्य करियर 1986 में शुरू हुआ था। उन्होंने पाकिस्तान की दो प्रमुख खुफिया एजेंसियों, इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) और मिलिट्री इंटेलिजेंस (MI) की कमान संभाली है। नवंबर 2022 में उन्हें पाकिस्तान सेना का 17वां प्रमुख नियुक्त किया गया था। उनकी नेतृत्व क्षमता और सैन्य रणनीतियों के कारण उन्हें यह प्रतिष्ठित पद प्रदान किया गया।

जनरल मुनीर के नेतृत्व में पाकिस्तान सेना ने हाल ही में ऑपरेशन बुरयान उल मरसूस (Operation Buryan ul Marsoos) चलाया था, जिसका उद्देश्य भारतीय सेना द्वारा किए गए हमलों का जवाब देना था। हालांकी, भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर हमला किया, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया। इसके बावजूद, पाकिस्तान सरकार ने जनरल मुनीर की सैन्य रणनीतियों और नेतृत्व की सराहना की है। सरकार ने एयर चीफ मार्शल जहीर अहमद बाबर सिद्धू के कार्यकाल को भी बढ़ाने का निर्णय लिया है। पाकिस्तान में आखिर किस बात का जश्न है, यह राज़ भी पाकिस्तान के साथ ही है.

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?