
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - 22 अप्रैल पहलगाम का बदला 22 मिनट में लिया गया
-
Manjushree
- May 22, 2025
ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार बीकानेर के दौरे पर हैं। मोदी ने पाकिस्तान की सीमा के नजदीक देशनोक से देश के 103 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया और बीकानेर-बांद्रा ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके साथ ही 26 हजार करोड़ रुपए के अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया। पहलगाम में आतंकवादी हमले के पूरे एक महीने होने के बाद मोदी का पाकिस्तान सीमा से लगे बीकानेर जिले के दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को राम-राम कहकर अपने भाषण की शुरुआत की। हमने 22 अप्रैल पहलगाम के हमले के जवाब में 22 मिनट में आतंकियों के 9 सबसे बड़े ठिकाने को नेस्तानबूत कर दिया। वैश्विक समुदाय और देश के दुश्मनों ने भी देख लिया कि जब सिंदूर बारूद बन जाता है तो अंजाम क्या होता है?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा पहलगाम हमले के बाद हमने तीनों सेनाओं जल, थल, नभ को खुली छूट दे दी थी। तीनों सेनाओं ने मिलकर ऐसा चक्रव्यूह रचा कि पाकिस्तान को भारत के सामने घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। एटम बम की गीदड़ भपकियों से भारत डरने वाला नहीं है। ऑपरेशन सिंदूर है। ये सिर्फ आक्रोश नहीं है, ये समर्थ भारत का रौद्ररूप है। पहले घर में घुसकर वार किया था। अब सीधा सीने पर प्रहार किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा पूरी दुनिया में पाकिस्तान की पोल खोलने के लिए हमारे 7 प्रतिनिधिमंडल पूरे विश्व में जा रहे हैं। इसमें देश के सभी राजनीतिक दलों के लोग हैं। विदेश नीति के जानकार हैं। अब पाकिस्तान का असली चेहरा पूरी दुनिया को दिखाया जाएगा।
मोदी बीकानेर एयरबेस पर उतरकर सबसे पहले देशनोक करनी माता की शक्तिपूजा की। करणी माता मंदिर के दर्शन के बाद देशनोक रेलवे स्टेशन पहुंचे। इसके बाद मोदी पलाना स्थित सभास्थल पहुंचे। उनके स्वागत में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सुमित्रा ने प्रधानमंत्री को बैलगाड़ी का मॉडल भेंट किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के पैर छूने की कोशिश की। इतने में मोदी खुद झुक गए और उन्होंने ऐसा करने से मना किया। इसके बाद पीएम ने खुद महिला को प्रणाम किया।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1581)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (331)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (511)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..