
प्रियांक खरगे का बीजेपी पर वार: इस्तीफे के दोहरे मापदंड नहीं चलेंगे
-
Shweta
- June 6, 2025
कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे ने बेंगलुरु भगदड़ हादसे को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि घटना के जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और मामले की न्यायिक जांच चल रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रियांक खरगे (Priyank Kharge)ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर भाजपा इस हादसे को लेकर कर्नाटक के गृह मंत्री, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का इस्तीफा मांग रही है, तो फिर उन्हें पहले अन्य घटनाओं पर भी वैसी ही मांग करनी चाहिए। उन्होंने कहा, “अगर यही नियम हैं तो फिर उत्तर प्रदेश की लखीमपुर और पहलगाम की घटनाओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और विदेश नीति पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर का भी इस्तीफा मांगा जाना चाहिए।”
प्रियांक ने कहा कि एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में नियम सभी पर समान रूप से लागू होने चाहिए। उन्होंने दो टूक कहा कि भाजपा के लिए अलग और कांग्रेस के लिए अलग नियम नहीं चल सकते।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (511)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..