
Crew-10 Mission Launched : सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की जल्द होगी धरती पर वापसी, लॉन्च किया गया मिशन
-
Renuka
- March 15, 2025
नासा और SpaceX ने अंतरिक्ष में फंसे सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को वापस पृथ्वी पर लाने के लिए क्रू-10 मिशन लॉन्च किया है। अब अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर का इंतजार खत्म होने वाला है, जल्द ही दोनों की घर वापसी होगी। बता दें कि इस मिशन में ड्रैगन अंतरिक्षयान को लेकर फाल्कन 9 रॉकेट नासा के कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरी है।

नासा और एलन मस्क की कंपनी SpaceX ने बड़ी खुशखबरी दी है, वहीं अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए अपना क्रू-10 मिशन लॉन्च किया। जानकारी के मुताबिक यह मिशन NASA की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की पृथ्वी पर वापसी की दिशा में एक बड़ा कदम है। वहीं क्रू-10 के चार एस्ट्रोनॉट्स क्रू-9 अंतरिक्ष यात्रियों की सहायता करेंगे, जिसमें फंसे हुए सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर शामिल हैं।

अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा के दो अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर सिर्फ 10 दिनों के मिशन के लिए अंतरिक्ष में गए थे, लेकिन पिछले 9 महीनों से दोनों इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर फंसे हैं। जानकारी के अनुसार पिछले साल दोनों ने 5 जून को बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान की पहली चालक दल परीक्षण उड़ान (क्रू टेस्ट फ्लाइट) पर बैठकर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए उड़ान भरी थी। वहीं दोनों को 10 दिनों बाद पृथ्वी पर वापस आना था, लेकिन स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान के थ्रस्टर में खराबी आ गई और स्पेस स्टेशन पर वह डॉक नहीं कर पाया।
Have a great time in space, y'all!
— NASA (@NASA) March 14, 2025
#Crew10 lifted off from @NASAKennedy at 7:03pm ET (2303 UTC) on Friday, March 14. pic.twitter.com/9Vf7VVeGev
जानकारी के मुताबिक अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को दोनों एस्ट्रोनॉट्स को वापस धरती पर लाने की जिम्मेदारी दी थी। बता दें कि सुनीता विलियम्स पिछले साल 5 जून को इंटरनेशनल स्पेश स्टेशन गई थी। उन्हें एक हफ्ते बाद वापस लौटना था, लेकिन बोइंग स्टारलाइनर में गड़बड़ी की वजह से वो वहां पर फंस गईं। वहीं दोनों एस्ट्रोनॉट्स बोइंग और नासा के जॉइंट क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन पर स्पेस गए थे।
ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (511)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..