
भारत में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, एक्टिव केस 1000 पार
-
Manjushree
- May 31, 2025
भारत में कोरोना ने एक बार फिर से देश में दस्तक दे चुका है और देशभर में तेजी से फैलने लगा है। कोविड-19 संक्रमण में वृद्धि पर स्वास्थ्य मंत्रालय से लेकर राज्य सरकारों तक की नजर बनी हुई है। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने रिपोर्ट जारी किए गए ताजा आंकड़े के अनुसार कोरोना से संक्रमित सक्रिय मामले करीब1000 पहुंच गए हैं। भारत में कोरोना का खतरा केरल से लेकर दिल्ली तक नए आंकड़े के अनुसार अब डराने लगे हैं।
कोरोना से संक्रमित मामले बीते दो हफ्तों से आंकड़ा 257 बताया गया था, लेकिन सोमवार को कोरोना वायरस अपडेट में कोविड-19 संक्रमण में वृद्धि में कोरोना से संक्रमित सक्रिय मामले करीब 1000 से अधिक हो गए हैं, जिसमें से करीब 752 मामलों की पुष्टि हाल ही में हुई है। इसके साथ ही 7 मौतों की पुष्टि भी स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से की गई है, जिसमें महाराष्ट्र में 4, केरल में 2 और कर्नाटक में 1 मौत की जानकारी है, हालांकि इन मौतों की ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। कोविड केस 2025 इस बात की ओर इशारा करता है कि कोरोना वायरस अब धीरे-धीरे मजबूती से अपना पैर पसार रहा है। यह कोरोना अभी भी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इससे बचने के लिए लोगों को संभलकर रहने की जरूरत है।

कोरोना की नई लहर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी तेजी से बढ़े हैं। यहां कोरोना वायरस के 100 से अधिक मामले सामने आए हैं। कोरोना अलर्ट के लिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज सिंह ने एक वीडियो जारी करके लोगों से पैनिक न करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था, "मुझे नहीं लगता कि किसी को भी घबराने की जरूरत है। हमारे सभी अस्पताल पूरी तरह से तैयार हैं। अस्पतालों में ऑक्सीजन से लेकर हर एक चीज की पूरी व्यवस्था है।"
कोविड केस 2025 में केरल इस समय सबसे अधिक कोरोना प्रभावित राज्य बना हुआ है। केरल में कोरोना के करीब 430 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में करीब 209, दिल्ली में करीब 104 और कर्नाटक में करीब 47 सक्रिय मामले सामने आए हैं।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (511)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..