
महाराष्ट्र में वोटर्स बढ़ने पर घमासान, राहुल गांधी पर भड़के सीएम फडणवीस!
-
Chhavi
- June 24, 2025
महाराष्ट्र में वोटर्स की संख्या बढ़ने को लेकर अब सियासत गरमा गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्वाचन क्षेत्र में सिर्फ 5 महीनों में 8% वोटर बढ़ गए, जो बेहद चौंकाने वाला है। उन्होंने इसे वोट चोरी करार देते हुए कहा कि कुछ बूथों पर तो 20 से 50% तक मतदाता अचानक बढ़ गए। राहुल गांधी ने दावा किया कि वोटर लिस्ट में अज्ञात नाम जोड़े गए और कई बीएलओ ने भी इस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सीधे चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए और कहा कि अगर चुप्पी है, तो मिलभगत भी हो सकती है। इस पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी पलटवार किया और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “झूठ बोले कौवा काटे, काले कौवे से डरियो। राहुल गांधी, हार की पीड़ा समझ सकते हैं, लेकिन आप कब तक हवा में तीर चलाते रहेंगे?”
फडणवीस ने साफ किया कि महाराष्ट्र के 25 से ज़्यादा चुनाव क्षेत्रों में 8% या उससे ज्यादा वोटर बढ़े हैं और उनमें से कई जगह कांग्रेस या उनके सहयोगी ही जीते हैं। उन्होंने कहा कि उनके दक्षिण-पश्चिम नागपुर से लगे पश्चिम नागपुर में 7% (27,000 से ज्यादा) वोटर बढ़े और कांग्रेस के विकास ठाकरे जीते। उत्तर नागपुर में 29,000 वोटर बढ़े और कांग्रेस के नितिन राऊत जीते। पुणे के वडगांव शेरी में 10% वोटर बढ़े और शरद पवार गुट के बापूसाहेब पठारे जीते। मालाड पश्चिम में 11% वोटर बढ़े और कांग्रेस के असलम शेख जीते। मुंब्रा में 9% वोटर बढ़े और जितेंद्र आव्हाड चुनाव जीते। सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को ट्वीट करने से पहले अपने ही पार्टी नेताओं से बात कर लेनी चाहिए थी। इससे कम से कम कांग्रेस में संवाद की कमी तो ना दिखती। अब सवाल ये है कि क्या मतदाता संख्या में बढ़ोतरी एक सामान्य प्रक्रिया है या राहुल गांधी का दावा वाकई गंभीर है? फिलहाल, इस मुद्दे पर महाराष्ट्र की राजनीति में जबरदस्त तूफान आ चुका है और आगे और भी खुलासे होने की उम्मीद है।
For more visit The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (511)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..