
NATO समिट में ईरान की बहादुरी पर फिदा ट्रंप, बोले- तेल बेचने से नहीं रोकेंगे
-
Manjushree
- June 26, 2025
ईरान-इजराइल के बीच 12 दिन तक चले संघर्ष के बाद अब सीजफायर हो चुका है। दोनों देशों के बीच सीजफायर कराने में अमेरिका ने अहम रोल निभाया है। अमेरिका ने ईरान के परमाणु संयंत्रों को तबाह करने का दावा कर चुका है। सीजफायर के बाद NATO समिट 24-25 जून 2025 में पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान को इस युद्ध के कारण काफी नुकसान हुआ है ऐसे में उसे तेल के निर्यात बढ़ाने में ढील दी जा सकती है।
नीदरलैंड के हेग में NATO समिट के बाद प्रेस वार्ता से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘ईरान को अपने पुनर्निर्माण के लिए पैसों की ज़रूरत होगी। तेल के ज़रिए इसे दूर किया जा सकता है। चीन अगर ईरान से तेल खरीदता है तो उन्हें इससे कोई दिक़्क़त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि ईरान पर प्रतिबंध नहीं रहेंगे। उन पर प्रतिबंध रहेंगे लेकिन प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी।
NATO समिट में ट्रंप ने कहा, ईरान को अपने देश को फिर से खड़ा करने के लिए पैसों की ज़रूरत होगी। हम चाहते हैं कि वो ऐसा करें। अभी-अभी वहां युद्ध खत्म हुआ है। उन्होंने बहादुरी से जंग लड़ा। वे तेल के कारोबारी हैं। मैं चाहूं तो ख़ुद चीन को तेल बेच सकता हूं, लेकिन मैं ऐसा नहीं करता। वे तेल बेचना चाहते हैं तो बेचें। हम उनके तेल संपत्ति को नहीं हथिया रहे।
बता दें कि जब से ट्रंप ने ईरान के परमाणु ठिकाने नष्ट करने का दावा किया है तब से दुनिया उसके सबूत मांग रही है। अमेरिकी न्यूज एजेंसी सीएनएन और न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक ईरान के तीन परमाणु प्रतिष्ठानों का असली और महत्वपूर्ण चीज नष्ट नहीं हुआ है। इसके बाद से ही ट्रंप गुस्से में दिखें।
डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर कड़े प्रतिबंध लगाने और 'अधिकतम दबाव' की नीति अपनाने की बात करते थे। अब ईरान पर ट्रंप का यू-टर्न नजर आ रहा है। नाटो समिट में ट्रंप एक बिल्कुल अलग रुख में नजर आए। उन्होंने न सिर्फ ईरान की सैन्य बहादुरी की तारीफ की, बल्कि साफ-साफ कहा कि वो अब ईरान को तेल बेचने से नहीं रोकेंगे।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1582)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (331)
- दुनिया (668)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (512)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..