
भाजपा नेता का ममता सरकार पर हमला 'अगर कोई असहिष्णु सरकार है, तो वह TMC सरकार'
-
Manjushree
- July 1, 2025
साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में कथित रूप से हुए सामूहिक बलात्कार की घटना ने पूरे पश्चिम बंगाल (West Bengal) में सनसनी फैला दी है। इस मामले को लेकर राजनीतिक माहौल भी गर्म हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य सरकार और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में कथित सामूहिक बलात्कार मामले पर भाजपा नेता समिक भट्टाचार्य ने ममता बनर्जी सरकार (TMC) पर कानून-व्यवस्था को लेकर निशाना साधा और कहा कि अगर कोई असहिष्णु सरकार है, तो वह TMC सरकार है।
भाजपा नेता समिक भट्टाचार्य ने एक इंटरव्यू में कहा, "ममता बनर्जी सरकार (TMC) में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। पूरी तरह से अराजकता है और संवैधानिक तंत्र ध्वस्त हो चुका है। राजनीतिक प्रशासन से हम और क्या उम्मीद कर सकते हैं? सभी असामाजिक तत्व सोचते हैं कि यह उनकी सरकार है। असामाजिक तत्वों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे कॉलेज परिसर और छात्रावासों में भी अपराध करने से नहीं डरते, क्योंकि उन्हें सरकार का संरक्षण प्राप्त है। सभी कॉलेज परिसर और छात्रावास असुरक्षित हैं।
भाजपा नेता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि 'जब राज्य सरकार आलोचना सुनने को तैयार नहीं है, तो क्या किया जा सकता है? अगर कोई असहिष्णु सरकार है, तो वह टीएमसी सरकार है। पुलिस का काम सबूत मिटाना है। दुनिया की कोई भी ताकत टीएमसी को चौथी बार सत्ता में वापस नहीं ला सकती है।"
25 जून को कोलकाता के कस्बा इलाके में स्थित लॉ कॉलेज में लॉ स्टूडेंट से हुए गैंगरेप की वारदात सामने आई थी। जिसमे पुलिस ने तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। 27 जून 2025 शुक्रवार को अलीपुर अदालत में तीनो आरोपियों को पेश किया गया। उन्हें 1 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
मुख्य आरोपी मोनोजीत मिश्रा TMCP के यूनिट का पूर्व अध्यक्ष है। जिसका संबंध तृणमूल कांग्रेस से बताया जा रहा है। मोनोजीत मिश्रा की तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेताओं, जिनमें सांसद अभिषेक बनर्जी और राज्य की स्वास्थ्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य शामिल हैं, के साथ तस्वीरें सामने आई हैं।
भाजपा ने पार्टी के कार्यक्रमों में मोनोजीत मिश्रा को दिखाते हुए कई तस्वीरें जारी कीं और इस घटना को "बलात्कारियों को राजनीतिक संरक्षण" का सीधा नतीजा बताया। विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया और सरकार को पार्टी संबंधों पर अपनी चुप्पी तोड़ने की चुनौती दी।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2092)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (342)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (856)
- खेल (380)
- धर्म - कर्म (640)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (564)
- हेल्थ (187)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (492)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (225)
- दिल्ली (258)
- महाराष्ट्र (170)
- बिहार (184)
- टेक्नोलॉजी (188)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (376)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (36)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (51)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..