Dark Mode
  • day 00 month 0000
आज बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा करेंगे PM,बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वे और पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

आज बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा करेंगे PM,बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वे और पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

देश में बाढ़ से तबाही के बीच PM मोदी बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा आज होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश और पंजाब पहुंचकर ,बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वे करेंगे और राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री दिल्ली से रवाना होकर पठानकोट एयरबेस पहुंचेंगे, वहां से वह हिमाचल जाएंगे और प्रभावित इलाकों का जायजा लेंगे। यह PM मोदी का हवाई दौरा खास तौर पर उन जगहों पर केंद्रित होगा, जहां बारिश और भूस्खलन से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। इस दौरान PM मोदी बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात भी करेंगे।

 

हिमाचल प्रदेश में 20 जून से 8 सितंबर तक भारी बारिश, फ्लैश फ्लड और लैंडस्लाइड की घटनाओं में करीब 370 मौतें हो चुकी हैं। राज्य में करीब 4,122 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया गया है। इसी वजह से PM मोदी बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री पहले गगल एयरपोर्ट पहुंचेंगे, वहां अधिकारियों और मुख्यमंत्री सुक्खू के साथ बैठक करेंगे। बैठक के बाद वह प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे करेंगे और राहत-बचाव टीमों से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह PM मोदी बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनेंगे।

 

कांगड़ा, चंबा, मंडी और कुल्लू जैसे जिलों में तबाही का असर सबसे ज्यादा है। यहां घर, दुकानें और सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। इसलिए PM मोदी का हवाई दौरा इन क्षेत्रों में केंद्र की मदद तय करने में अहम भूमिका निभाएगा। राज्य सरकार और प्रशासन की ओर से कहा गया है कि प्रधानमंत्री की यात्रा से राहत कार्यों को गति मिलेगी। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि PM मोदी बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा सिर्फ समीक्षा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राहत पैकेज का भी ऐलान होगा।

 

इसके बाद प्रधानमंत्री दोपहर करीब तीन बजे पंजाब पहुंचेंगे। यहां दशकों की सबसे भीषण बाढ़ आई है और अब तक 46 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ की वजह से 1.75 लाख हेक्टेयर फसलें नष्ट हो चुकी हैं। पंजाब में भी पीएम का हवाई सर्वे बाढ़ग्रस्त इलाके किया जाएगा। प्रधानमंत्री गुरदासपुर के तिबरी आर्मी स्टेशन पर उतरेंगे और वहां वरिष्ठ अधिकारियों व नागरिकों के साथ हालात की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा वे एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्र टीम से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान PM मोदी बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा को समझने की कोशिश करेंगे।

 

पंजाब सरकार ने केंद्र से करीब 20 हजार करोड़ रुपये के विशेष राहत पैकेज और 60 हजार करोड़ के बकाये की मांग की है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि PM मोदी बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा पंजाब के लिए बड़ी उम्मीद लेकर आया है। लोग चाहते हैं कि PM मोदी का हवाई दौरा करके हालात की सच्चाई खुद देखें और राज्य को राहत पैकेज दिलाएं। उधर शिअद और कांग्रेस नेताओं ने भी राहत पैकेज की मांग दोहराई है। इस बीच, बाढ़ प्रभावित लोग इंतजार कर रहे हैं कि PM मोदी बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात के बाद उन्हें राहत और पुनर्वास का भरोसा मिले।

 

हिमाचल और पंजाब दोनों जगहों पर बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर है। आंकड़ों के मुताबिक हिमाचल में 370 लोगों की जान जा चुकी है और पंजाब में मौत का आंकड़ा 46 तक पहुंच गया है। भारी बारिश, नदियों का उफान और भूस्खलन की वजह से हालात और बिगड़े हैं। ऐसे में PM मोदी बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा न सिर्फ राजनीतिक तौर पर बल्कि राहत और पुनर्वास योजनाओं के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार पीएम बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वे  करेंगे और बैठकों के बाद केंद्र सरकार बड़े आर्थिक पैकेज का ऐलान कर सकती है।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?