
Eknath Shinde का पाकिस्तान पर सख्त बयान: गोली चलेगी तो गोला मिलेगा जवाब में
-
Shweta
- May 14, 2025
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने हाल ही में पाकिस्तान को लेकर एक बड़ा और तीखा बयान दिया है, जिसने देशभर में चर्चा छेड़ दी है। ठाणे में आयोजित एक भव्य तिरंगा रैली में शामिल होते हुए उन्होंने कहा, "अगर पाकिस्तान की तरफ से गोली चलेगी, तो यहां से गोला जाएगा।" यह बयान हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके जवाब में सफल ऑपरेशन सिंदूर के संदर्भ में दिया गया, जिसने भारत की जवाबी कार्रवाई की ताकत को दिखाया।
यह तिरंगा यात्रा बीजेपी द्वारा जगह-जगह निकाली जा रही है और इसमें उनके सहयोगी दल भी हिस्सा ले रहे हैं। ठाणे में आयोजित इस रैली का नेतृत्व खुद एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने किया और देशभक्ति के जबरदस्त रंग बिखेरे। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की और कहा कि आज देश को एकजुट रहने की ज़रूरत है। हालांकि, उन्होंने कुछ नेताओं पर इस स्थिति में भी राजनीति करने का आरोप लगाया। उनका इशारा शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत की तरफ था, जो लगातार भारत-पाकिस्तान तनाव (India-Pakistan tension) और सीजफायर को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।
एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने कहा कि पाकिस्तान के आतंकियों ने पहलगाम में हमारी बहनों के सिंदूर को मिटाने की कोशिश की थी, जिसका जवाब हमने खून से दिया। उन्होंने तीनों सेनाओं की बहादुरी को सलाम किया और कहा कि पीएम मोदी जैसा नेतृत्व पहले कभी नहीं मिला।
उप-मुख्यमंत्री ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर भी तिरंगा रैली की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि भारत की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिए कायरतापूर्ण हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने कोर्ट नाका स्थित शहीद स्तंभ और छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को श्रद्धांजलि अर्पित की और 'वंदे मातरम', 'भारत माता की जय', 'जय जवान जय किसान' जैसे नारों के साथ तीनों सेनाओं की जय-जयकार की।
📍 #ठाणे |
— Eknath Shinde - एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) May 14, 2025
पहलगाम येथे दहशतवाद्यांनी केलेल्या भ्याड हल्ल्याला भारतीय ‘ऑपरेशन सिंदूर' द्वारे कठोर प्रत्युत्तर देणाऱ्या भारतीय सैनादलाच्या शौर्याबद्दल त्यांचे अभिनंदन करण्यासाठी आणि त्यांना पाठिंबा देण्यासाठी आज ठाण्यात भव्य तिरंगा रॅलीचे आयोजन करण्यात आले होते.
ठाणे शहरातील… pic.twitter.com/HjwsgKmljF
इस मौके पर कई नेता और नागरिक भी शामिल हुए, जो भारत-पाकिस्तान तनाव (India-Pakistan tension) के बीच देश की एकजुटता और सेना के साहस का प्रतीक बने।
For more visit The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..