
तेलंगाना की केमिकल फैक्ट्री में धमाका, 10 की गई जान और कई घायल
-
Manjushree
- June 30, 2025
तेलंगाना के संगारेड्डी जिले की में आज सुबह एक केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। हादसे में 10-12 लोगों की मौत हो गई है। विस्फोट सुबह करीब 7 बजे हुआ, जिसके बाद फैक्ट्री के अंदर अफरा-तफरी मच गई। कई मजदूर जान बचाते हुए बाहर भागे, लेकिन जो लोग निकल नहीं पाए, वे बुरी तरह झुलस गए। सूत्रों के मुताबिक फैक्ट्री में केमिकल रिएक्टर में ब्लास्ट हुआ है, जिससे फैक्ट्री में आग लग गई।
केमिकल फैक्ट्री ब्लास्ट की जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की 5 गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास जारी है। राहत और बचाव दल घटनास्थल पर मौजूद है और फंसे हुए लोगों को निकालने का प्रयास कर रहा है। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचा गया है। अधिकारियों का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कई मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है।
सूत्रों के मुताबिक, केमिकल प्लांट विस्फोट में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। अभी कई लोगों के फंसे होने की खबर है। फैक्ट्री से धुंआ निकलते देखकर ग्रामीण भी मौके पर जुटे।
जानकारी के मुताबिक, शुरुआती जांच में तेलंगाना फैक्ट्री धमाका में रिएक्टर में तकनीकी खराबी को विस्फोट का संभावित कारण माना जा रहा है। प्रशासन यह जांच कर रहा है कि फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। अभी विस्फोट की असली वजह सामने आना बाकी है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1613)
- अपराध (129)
- मनोरंजन (279)
- शहर और राज्य (331)
- दुनिया (679)
- खेल (338)
- धर्म - कर्म (515)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (533)
- हेल्थ (162)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (398)
- हरियाणा (53)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (184)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (125)
- बिहार (95)
- टेक्नोलॉजी (162)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (84)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (70)
- राशिफल (305)
- वीडियो (1010)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (66)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..