
'संविधान को कूडे़दान में नहीं फेंकने देंगे' सुधांशु त्रिवेदी राजद-कांग्रेस पर भड़के
-
Manjushree
- June 30, 2025
वक्फ कानून पर बीजेपी ने विपक्ष पर हमला किया है। बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी का कहना है कि वक्फ एक्ट को लेकर कहा कि हम संविधान को कूड़ेदान नहीं फेंकने देंगे। विपक्षी दलों का जवाब देते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "हाल ही में भारत के लोकतांत्रिक इतिहास के सबसे भयावह अध्याय आपातकाल के 50 साल पूरे हुए।
बीजेपी प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने दिल्ली में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि रविवार को बिहार में संविधान का मजाक उड़ाया गया। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन संविधान के खिलाफ है। संविधान का सम्मान जरूरी है। संविधान को तार-तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजद और सपा का समाजवाद, नमाजवाद है। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि तेजस्वी यादव ने वक्फ कानून को कूड़ेदान में फेंकने की बात कही। संविधान को कूडे़दान में नहीं फेंकने देंगे। ये लोग संविधान को मौलवी स्क्रिप्ट में बदलना चाहते हैं। ये बिहार में शरिया कानून लाना चाहते हैं।
सुधांशु त्रिवेदी ने राजद कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, “हाल ही में भारत के लोकतांत्रिक इतिहास के सबसे भयावह अध्याय आपातकाल के 50 वर्ष पूरे हुए, लेकिन यह बेहद दुखद है कि कल पटना के गांधी मैदान में जहां आपातकाल के दौरान संविधान की रक्षा और संविधान के सम्मान के लिए जान की परवाह किए बिना लाखों लोग एकत्र हुए थे, वहां कल एक ऐसी रैली हुई, जिसमें इंडी गठबंधन के सहयोगी, बिहार के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि संसद के कानून को (वक्फ बोर्ड कानून) कूड़ेदान में फेंक देंगे। जबकि इसे भारतीय संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित किया गया है।
सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा कि यह बहुत गंभीर विषय है। उन्होंने वक्फ बोर्ड के कानून के लिए ऐसा कहा। इसका अर्थ यह हुआ कि 'ना संसद का सम्मान, ना न्यायपालिका का सम्मान'। वोट बैंक की चाहत में जो कुछ भी तेजस्वी यादव और INDIA गठबंधन के नेताओं के द्वारा बोला गया है उससे साफ है कि वे संविधान को कूड़ेदान में फेंकने की 50 साल पुरानी मानसिकता से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।"
सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा,”भाजपा और एनडीए इस बात के लिए गत संकल्पित है कि बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान को और उसके किसी भी प्रावधान को कोई कूड़े में फेंकना चाहेगा तो हम उसे नहीं होने देंगे। मैं महागठबंधन से पूछना चाहता हूं कि क्या आप बिहार में साउदी अरब, इंडोनेशिया, तुर्की और ISIS से ज्यादा बड़ा शरिया कानून लागू करने की सोच रहे हैं। हमें इस बात का सीधा और स्पष्ट जवाब चाहिए।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1613)
- अपराध (129)
- मनोरंजन (279)
- शहर और राज्य (331)
- दुनिया (679)
- खेल (338)
- धर्म - कर्म (515)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (533)
- हेल्थ (162)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (398)
- हरियाणा (53)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (184)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (125)
- बिहार (95)
- टेक्नोलॉजी (162)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (84)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (70)
- राशिफल (305)
- वीडियो (1010)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (66)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..