Dark Mode
  • day 00 month 0000
पढ़िए आज 17 जुलाई की देश की प्रमुख खबरें

पढ़िए आज 17 जुलाई की देश की प्रमुख खबरें

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह aaj जयपुर आ रहे हैं और इस दौरे को लेकर शहर में खास तैयारियां हो रही हैं। वे जयपुर के पास दादिया गांव में होने वाले सहकार और रोजगार उत्सव में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम सहकारिता को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है और इसे बहुत खास माना जा रहा है

 

  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने असम के गुवाहाटी में कई अहम बैठकों में हिस्सा लिया। उन्होंने राजनीतिक मामलों की समिति, पीसीसी पदाधिकारियों, सांसदों-विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। इससे पहले बेंगलुरु में एआईसीसी ओबीसी सलाहकार परिषद की बैठक में भी कांग्रेस नेता शामिल हुए।

 

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज में आयोजित 'हरेला उत्सव मनाएं, धरती मां का ऋण चुकाएं' कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और पारंपरिक त्योहारों के महत्व पर जोर दिया।

 

  • सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने दिल्ली में UAV और C-UAS स्वदेशीकरण पर कार्यशाला में कहा कि भारत को ड्रोन और एंटी-ड्रोन टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भर होना होगा। विदेशी तकनीक पर निर्भरता हमारी तैयारियों को कमजोर करती है। उन्होंने कहा कि हाल की जंगों ने दिखा दिया है कि ड्रोन युद्ध की दिशा बदल सकते हैं।

 

  • टेक्सटाइल मंत्री गिरिराज सिंह ने "भारत-जापान साझेदारी: फोकस - टेक्सटाइल सेक्टर" रोडशो में मुख्य भाषण देते हुए भारत की टेक्सटाइल ताकत, नीतियों और साझेदारी की दिशा साझा की। इस कार्यक्रम में जापानी कंपनियों ने भारत में निवेश की रुचि दिखाई और दोनों देशों ने भरोसेमंद व स्थायी टेक्सटाइल सप्लाई चेन बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

 

  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि शिक्षा विभाग को सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की खाली पदों की तुरंत गणना करने और TRE 4 की परीक्षा जल्द कराने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने दोहराया कि 35% महिला आरक्षण का लाभ सिर्फ बिहार निवासी महिलाओं को ही मिलेगा।

 

  • भारत दौरे पर आए श्रीलंका के 14 राजनीतिक दलों के 24 युवा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने विदेश सचिव विक्रम मिस्री से मुलाकात की। विदेश सचिव ने भारत-श्रीलंका साझेदारी को मजबूत करने में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। यह दो हफ्ते का कार्यक्रम 'Neighbourhood First' नीति को और मजबूती देने की दिशा में कदम है।

 

  • संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रतिनिधि पी. हरीश ने एक खास बैठक में कहा कि UN शांति सैनिकों पर होने वाले अपराधों में न्याय मिलना जरूरी है। भारत की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में 40 देशों के प्रतिनिधि और UN अधिकारी शामिल हुए। भारत ने पिछले 70 सालों में 3 लाख से ज्यादा शांति सैनिक भेजे हैं, जिनमें 182 जवान शहीद हुए हैं।

 

  • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से शिष्टाचार भेंट की। दोनों नेताओं के बीच राज्य से जुड़ी स्वास्थ्य और विकास योजनाओं पर चर्चा हुई। यह मुलाकात सहयोग और समन्वय को मजबूत करने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

 

  • मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 'महाराष्ट्र मैरीटाइम समिट 2025' का उद्घाटन किया और समुद्री क्षेत्र में निवेश और विकास को लेकर राज्य की प्रतिबद्धता जताई। यह समिट महाराष्ट्र को ग्लोबल मैरीटाइम हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

 

  • लद्दाख के करगिल में 'धरती आबा जन भागीदारी अभियान 2025' खत्म हो गया, जो एक महीने तक चला। इस दौरान 14 ब्लॉकों में 112 शिविर लगाए गए। शिविरों में लोगों को निवास प्रमाण पत्र दिए गए और अतिथियों को पौधे देकर सम्मानित किया गया।

 

 

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें : The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?