
16 अगस्त 2025, आज का राशिफल: जन्माष्टमी पर जानें कैसा रहेगा आपका दिन
-
Manjushree
- August 16, 2025
आज का राशिफल 16 अगस्त 2025, दिन शनिवार (Saturday)। दैनिक ज्योतिषशास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल हर दिन हमारे जीवन पर किसी न किसी रूप में असर डालती है। कभी ये सितारे तरक्की के रास्ते खोलते हैं, तो कभी हमें सतर्क करते हैं।
दैनिक राशिफल 16 अगस्त 2025, आज शनिवार के आज का राशिफल में भाग्यशाली राशियाँ सिंह राशि और कुंभ राशि का आज का दिन अच्छा रहेगा। आइए जानें मेष से मीन राशि के दैनिक राशिफल में 16 अगस्त 2025 को सभी राशियों का आज की ज्योतिष भविष्यवाणी में प्रेम, करियर और धन के मामलों में आज का दैनिक भविष्यफल कैसा रहेगा ?
मेष (Aries) आज का राशिफल
शनिवार के राशिफल में मेष राशि के जीवन में आज बदलाव आएंगे। मेहनत और पूर्व निवेश का फल मिलेगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, सामाजिक सम्मान बढ़ेगा और धार्मिक आयोजनों में भाग लेंगे। पार्टनरशिप में काम करना फायदेमंद साबित होगा। आय में वृद्धि के लिए नए मार्गों की तलाश करें। धन से जुड़े मामलों को सावधानी से लें।
वृष (Taurus) आज का राशिफल
शनिवार के राशिफल में वृषभ राशि के सेहत और काम दोनों पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। आज जरूरी कार्यों को प्राथमिकता दें। जोखिम भरे फैसलों से बचें, लेकिन पारिवारिक सहयोग और आपकी बुद्धिमत्ता आपको हर चुनौती से उबरने में मदद करेगी। आज रिश्तों में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा।
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल
शनिवार के राशिफल में मिथुन राशि को अपने हर निर्णय में सावधानी बरतनी होगी। कोई भी काम शुरू करने से पहले उसकी पूरी योजना और संभावित परिणामों को समझ लें। परिवार में शुभ अवसर से माहौल खुशनुमा रहेगा, लेकिन व्यावसायिक मामलों में लापरवाही से बचना जरूरी होगा। काम को लेकर तनाव न लें। तनाव से बचने के लिए मेडिटेशन करें।
कर्क (Cancer) आज का राशिफल
शनिवार के राशिफल में कर्क राशि को स्वास्थ्य और ऊर्जा स्तर का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि अत्यधिक काम और जिम्मेदारियां मानसिक थकान का कारण बन सकती हैं। जीवन साथी से अनबन हो सकते हैं। घर परिवार में मांगलिक कार्यों से खुशी का माहौल रहेगा।
सिंह (Leo) आज का राशिफल
शनिवार के राशिफल में सिंह राशि को अवसरों का लाभ उठाने के लिए सतर्क रहने का है। आज आपकी मेहनत और सूझबूझ आपको आगे बढ़ने का अच्छा मौका दे सकती है। आज जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा और पारिवारिक माहौल भी सुखद रहेगा।
कन्या (Virgo) आज का राशिफल
शनिवार के राशिफल में कन्या राशि का आज का दिन तरक्की और इच्छाओं की पूर्ति का संकेत देता है। आज नए संसाधनों की प्राप्ति और रुके हुए कार्यों के पूर्ण होने से आत्मविश्वास और प्रसन्नता बनी रहेगी। आज चुनौतियों से घबराने के बजाय चुनौतियों का सामना करें। पारिवारिक जीवन में खुशी का माहौल रहेगा।
तुला (Libra) आज का राशिफल
शनिवार के राशिफल में तुला राशि का आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आज अपने दम पर बड़े फैसले लेने में सक्षम होंगे, जिससे सामाजिक और पेशेवर क्षेत्र में आपकी पहचान मजबूत होगी। आज फैमिली के सहयोग से परेशानियां दूर होंगी। व्यापार में विस्तार होगा। परिवार में सभी सदस्यों के बीच तालमेल बना रहेगा।
वृश्चिक (Scorpio) का राशिफल
शनिवार के राशिफल में वृश्चिक राशि आज आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला दिन है। आज कठिन परिस्थितियों में भी साहसिक फैसले लेने में सक्षम होंगे। जिससे आपको नए अवसर और लाभ मिलने की संभावना है। आज बेहतर परिणामों के लिए फोकस बनाए रखना और गैरज़रूरी हस्तक्षेप से बचना ज़रूरी होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल
शनिवार के राशिफल में धनु राशि आज विचारों और दृष्टिकोण में नवीनता लाने में सफल होंगे। जिससे आपके कार्यों में सकारात्मक बदलाव आएगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज कार्यस्थल पर आपकी पहचान और सम्मान में भी इज़ाफा होगा। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा।
मकर (Capricorn) आज का राशिफल
शनिवार के राशिफल में मकर राशि को आत्मविश्वास और मेहनत सफलता की ओर ले जाएगी। आपको अपने कार्यों में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता होगी ताकि किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से बच सकें। आज आपके प्रयासों का पूरा लाभ मिलेगा। आय के नए संसाधनों से आज लाभ मिलेगा। ऑफिस में बॉस से सहयोग मिलेगा।
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल
शनिवार के राशिफल में कुंभ राशि का आज व्यापार क्षेत्र में लाभ के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखने के लिए आपको थोड़ा समय देना होगा। आज आपके कार्यक्षेत्र में सफलता और प्रगति की उम्मीद जताई जा रही है। आज पार्टनर के साथ समय बिताएं जिससे एक-दूसरे को समझने का अवसर मिलेगा।
मीन (Pisces) आज का राशिफल
शनिवार के राशिफल में मीन राशि का दिन समृद्धि और सफलता की ओर बढ़ेगा। आज आपको धैर्य और समर्पण के साथ काम करना होगा। पारिवारिक मुद्दों पर शांतिपूर्ण और समझदारी से निपटने की आवश्यकता होगी। आज कार्यक्षेत्र में आपको नई योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने का अवसर मिलेगा। आज करियर में तरक्की मिल सकती है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2077)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (337)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (845)
- खेल (375)
- धर्म - कर्म (636)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (562)
- हेल्थ (186)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (489)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (56)
- उत्तर प्रदेश (222)
- दिल्ली (256)
- महाराष्ट्र (169)
- बिहार (182)
- टेक्नोलॉजी (187)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (374)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (35)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (45)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (7)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..