Dark Mode
  • day 00 month 0000
पढ़िए आज  7 सितंबर  की देश की प्रमुख खबरें

पढ़िए आज 7 सितंबर की देश की प्रमुख खबरें

  • थाईलैंड की संसद ने बिजनेस टायकून अनुतिन चार्नवीराकुल को देश का नया प्रधानमंत्री चुना है। वह पिछले दो साल में चुने गए तीसरे प्रधानमंत्री हैं। वे पैटोंगटर्न शिनावतरा की जगह लेंगे, जिन्हें कंबोडिया सीमा विवाद के दौरान अनैतिक आचरण के आरोपों के कारण संविधानिक न्यायालय ने पद से हटाया था।

 

  • केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि GST स्लैब में बदलाव से किसानों को ट्रैक्टर खरीद पर ₹25,000 से ₹63,000 तक की बचत होगी। अन्य कृषि उपकरण भी अब सस्ते मिलेंगे, जिससे खेती की लागत घटेगी। यह सुधार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम है।

 

  • भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर पंजाब, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में राहत कार्य जारी रखे हुए हैं। भामोर–चंबा क्षेत्र से 541 लोगों को सुरक्षित निकाला गया और कुल्लू व किश्तवाड़ क्षेत्रों में 10,000 किलोग्राम से अधिक आवश्यक राहत सामग्री हवाई मार्ग से पहुंचाई गई।

 

  • मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भारत-अमेरिका संबंधों पर ट्रंप की टिप्पणी का स्वागत करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी विदेश नीति खुद तय करता है। उन्होंने इसे "नए भारत" की पहचान बताया जो सहयोगियों के साथ आगे बढ़ता है, लेकिन अकेले भी विकसित भारत की दिशा में सक्षम है।

 

  • केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि GST सुधारों से मध्यम वर्गीय परिवारों को बड़ी राहत मिली है और यह 140 करोड़ देशवासियों के जीवन को सीधे प्रभावित करेगा। उन्होंने बताया कि टैक्स के पुराने मकड़जाल से छुटकारा दिलाकर रोटी, कपड़ा और मकान पर दबाव कम किया गया है।

 

  • RJD नेता तेजस्वी यादव ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि 20 साल तक बिहार पर राज करने वालों ने शिक्षा, कमाई, सिंचाई और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों की अनदेखी की। उन्होंने कहा कि अब चुनाव के समय ये लोग वही बातें दोहरा रहे हैं जो वे पहले नजरअंदाज करते थे।

 

  • AROCON 2025 को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य अपनी सिल्वर जुबली मना रहा है और यह उत्सव 15 अगस्त 2026 तक चलेगा। उन्होंने बताया कि पिछले 25 सालों में छत्तीसगढ़ भुखमरी की स्थिति से निकलकर अब हर क्षेत्र में विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचा है।

 

  • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाखड़ा डैम में बाढ़ को लेकर बीबीएमबी चेयरमैन की टिप्पणी पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि राज्य ने पीने के पानी की मांग की थी और गुरुओं ने मानव सेवा का संदेश दिया है। सैनी ने राजनीति से दूरी बनाते हुए सभी से मिलकर बाढ़ त्रासदी का सामना करने की अपील की।

 

  • भारतीय रेलवे ने मध्यप्रदेश के खाचरोद-नागदा सेक्शन पर पहली बार 2x25 kV ट्रैक्शन सिस्टम शुरू किया है, जो पारंपरिक ओवरहेड उपकरणों की जगह लेगा। यह कदम MissionRaftaar के तहत तेज गति और कम ट्रांसमिशन लॉस सुनिश्चित करेगा।

 

  • दिल्ली के बदरपुर इलाके में चार मंजिला इमारत गिर गई है। मौके पर पुलिस, दमकल और अन्य एजेंसियों की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। हादसे में घायल लोगों को निकालने का प्रयास जारी है।

 

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में परिवहन सेवाओं के डिजिटल लोकार्पण के साथ 'यूपी मार्गदर्शी' ऐप, हेल्पलाइन 149 और नई बसों का शुभारंभ किया। जन सेवा केंद्रों के माध्यम से अब परिवहन सेवाएं और भी सुलभ होंगी।

 

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें : The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?