Dark Mode
  • day 00 month 0000
8 तारीख को जन्मे लोगों का करियर, प्रेम जीवन और किस्मत

8 तारीख को जन्मे लोगों का करियर, प्रेम जीवन और किस्मत

हिन्दू धर्म में ज्योतिषशास्त्र (Ashtrology) में अंकशास्त्र (numerology) का एक खास महत्व है। जो व्यक्ति की जन्म तिथि पर आधारित होता है, उससे उस जातक के व्यक्तित्व के बारे में बहुत-सी सारी जानकारी हासिल की जा सकती है। वहीं अंक ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे तारीख में जन्मे होते जो बहुत ही भाग्यशाली माने जाते हैं। हम बात कर रहे हैं 8 तारीख में जन्मे लोगों के बारे में।


8 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक


8 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 माना जाता है। इस मूलांक के स्वामी शनि ग्रह माने गए हैं। ऐसे में इस मूलांक को जीवन में सफलता प्राप्त होती है। यह आत्मविश्वास और कंट्रोलर का प्रतीक है। बस इन जातकों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हमेशा अच्छे कर्म करें, तभी इन्हें लाभ प्राप्त हो सकता है।

 

8 तारीख को जन्मे लोगों का स्वभाव

 

  • 8 तारीख को जन्मे लोग गंभीर स्वभाव वाले, एकांत प्रिय और अंतरमुखी होते हैं।
  • 8 तारीख को जन्मे लोग दिखावा बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं।
  • 8 तारीख को जन्मे लोग किसी भी कार्य में लापरवाही बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं।
  • 8 तारीख को जन्मे लोग समाज में खूब मान-सम्मान कमाते हैं।
  • 8 तारीख को जन्मे लोग अपने लक्ष्यों को पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं।
  • 8 तारीख को जन्मे लोगों में उच्च स्तर की रचनात्मकता और अंतर्ज्ञान होता है, जो उन्हें अपने जीवन को अनूठे ढंग से देखने में मदद करता है।
  • 8 तारीख को जन्मे लोग अंदर से भावुक होते हैं, लेकिन बाहरी रूप से गंभीर दिख सकते हैं।
  • 8 तारीख को जन्मे लोग अपने जीवन में मेहनत के दम पर ही सफलता और धन अर्जित करते हैं।
  • 8 तारीख को जन्मे लोग पैसे खर्च करने में बहुत सोच-समझकर काम लेते हैं और लंबी अवधि के वित्तीय लक्ष्यों पर ध्यान देते हैं।
  • 8 तारीख को जन्मे लोग समाज में आप काफी सम्मान पाते हैं और लोग आपका सम्मान करते हैं।
  • 8 तारीख को जन्मे लोग रचनात्मकता, अंतर्ज्ञान, और आत्म-अभिव्यक्ति का स्तर उच्च होता है, और आप यथार्थवादी और व्यावहारिक होते हैं।
  • 8 तारीख को जन्मे लोगों में साहस और मौलिकता का भाव होता है, और आप एक बड़ी तस्वीर देखकर अच्छे निर्णय लेते हैं।
  • 8 तारीख को जन्मे लोग न्यायप्रिय होते हैं और कर्मों पर विश्वास करते हैं, साथ ही प्रबंधन तरीके से चलना पसंद करते हैं।


8 तारीख को जन्मे लोगों पर शनि के प्रभाव से जीवन पर असर


8 तारीख को जन्मे लोगों पर शनि के प्रभाव के कारण आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है और सफलता मिलने में देरी हो सकती है। कभी-कभी आप कठोर और कम दयालु लग सकते हैं, लेकिन आप दूसरों की भावनाओं को समझते हैं। अधिक एकांत पसंद करने से सामाजिक दायरा सीमित हो सकता है। आपको सामाजिक सफलता मिलती है, लेकिन पारिवारिक जीवन में भी संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता होती है।

 

8 तारीख को जन्मे लोगों के आर्थिक रूप से कैसे होते हैं


8 तारीख को जन्मे लोग मेहनती के साथ-साथ ईमानदार भी होते हैं। जीवन में मेहनत के दम पर धन की कमी नहीं होती है। जिससे यह जीवनभर आर्थिक रूप से समृद्ध रहते हैं। बहुत सोच-समझकर पैसे खर्च करते हैं और लॉन्ग टर्म फाइनेंसशियल गोल्स पर फोकस करते हैं। जिससे जीवन में कभी भी इन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है। भौतिक सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारते हैं, लेकिन इनमें पैसे बचाने की आदत बहुत अच्छी होती है। अपनी आय का ज्यादातर हिस्सा बचा कर रखते हैं। बे-वजह फिजूलखर्ची नहीं करते हैं।


8 तारीख को जन्मे लोगों के करियर

 

8 तारीख को जन्मे लोगों के जातक किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, तो उन्हें निश्चित रूप से इस कार्य में सफलता मिलती है। ये लोग आर्थिक मामलों में बड़ी होशियारी से काम लेते हैं, जिससे इनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनी रहती है। साथ ही इनकी नेतृत्व करने की क्षमता भी बहुत अच्छी होती है।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?