Dark Mode
  • day 00 month 0000
7 तारीख को जन्मे लोगों में होते है कई खूबियां

7 तारीख को जन्मे लोगों में होते है कई खूबियां

अंक ज्योतिष (Numerology) के अनुसार, किसी भी व्यक्ति के जन्मदिन से उसके स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में अंदाजा लगा सकते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार हर एक तारीख का अपना अलग महत्व है। अलग-अलग तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक तो अलग होता ही है। साथ ही लोगों का व्यक्तित्व भी एक-दूसरे से काफी अलग होता है। आइये जानें अंक ज्योतिष के अनुसार किसी भी माह की 7 तारीख में जन्मे लोगों की खूबियां।


7 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक


अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी महीने के 7 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है। अंक ज्योतिष में 7 मूलांक का स्वामी केतु को बताया गया है। इस मूलांक के जातक आध्यात्मिक होते हैं। ऐसे लोगों की आध्यात्मिक विषयों में बहुत गहरी सोच होती है। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत और लगन के साथ सभी कार्य करते हैं। जिससे जीवन में इन्हें खूब सफलता हासिल होती है।

 

7 तारीख को जन्मे लोगों का स्वभाव

 

  • 7 तारीख को जन्मे लोग तार्किक, विश्लेषणात्मक और आत्मनिरीक्षण करने वाले होते हैं, जो गहराई से सोचने के बाद ही कोई बात कहते हैं।
  • 7 तारीख को जन्मे लोग अपनी अंतर्ज्ञान शक्ति का उपयोग करते हैं और दूसरों को जल्दी पहचान लेते हैं।
  • 7 तारीख को जन्मे लोग आध्यात्मिक विचारों वाले, स्वतंत्र, कल्पनाशील और मजबूत आत्मविश्वास रखने वाले होते हैं।
  • 7 तारीख में जन्मे लोगों को जीवन में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल होती हैं। ऐसे लोग कर्मों पर विश्वास रखते हैं।
  • 7 तारीख में जन्मे लोगों के अंदर दूसरों को पहचानने की अच्छी खासियत होती है। ये लोग दूसरों को बहुत जल्दी पहचान लेते हैं।
  • 7 तारीख में जन्मे लोग किसी भी विषय की गहराई तक जाकर उसे समझते हैं और बातों को छानबीन करके ही स्वीकार करते हैं।
  • 7 तारीख में जन्मे लोग अंतर्मुखी होते हैं, चिंतनशील होते हैं और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखते हैं।
  • 7 तारीख में जन्मे लोग अपनी स्वतंत्रता बहुत प्रिय होती है और ये मौलिक विचार रखने वाले होते हैं।
  • 7 तारीख में जन्मे लोगों के अंतर्ज्ञान शक्ति बहुत मजबूत होती है, और वे भविष्य की घटनाओं को महसूस कर सकते हैं।
  • 7 तारीख में जन्मे लोग अपनी बातें खुलकर नहीं कहते और रहस्यमयी स्वभाव के हो सकते हैं।
  • 7 तारीख में जन्मे लोग बुद्धि के भंडार होते हैं और विषयों को समझने में तेज होते हैं।
  • 7 तारीख में जन्मे लोग हमेशा सत्य की खोज में रहते हैं और निष्कपट होते हैं।
  • 7 तारीख में जन्मे लोगों का आत्मविश्वास मजबूत होता है और ये निडरता से अपनी बात रखते हैं।
  • 7 तारीख में जन्मे लोग किसी के अधीन काम करना पसंद नहीं होता है और ये अपने काम में मालिक की तरह काम करते हैं।
  • 7 तारीख में जन्मे लोग पैसों की बचत कम करते हैं और बुद्धि से धन कमाते हैं।

 

7 तारीख में जन्मे लोगों के वैवाहिक जीवन


स्वतंत्रता पसंद ये लोग हालांकि आसानी से शादी के बंधन में नहीं बंधते. ज्यादातर लोग या तो बहुत देर से शादी करते हैं या फिर शादी ही नहीं करते या फिर लिवइन में रहना इन्हें ज्यादा पसंद होता है. लव लाइफ के मामले में भी ये कम भाग्यशाली नहीं होते. बस ये किसी पर आसानी से विश्वास नहीं करते और किसी ऐसे व्यक्ति को अपने जीवन में नहीं आने देते जिसके आने से इनका आज़ादी में कोई फर्क पड़े. लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि ये अपने जीवनसाथी का साथ नहीं निभाते. ये लॉयल पार्टनर होता हैं. ये ऐसे लोग होते हैं जो अपने पार्टनर के जीवन में इमोशनली हर कमी को दूर करते हैं.


7 तारीख में जन्मे लोग धन के धनी


अपने परिश्रम से ये लोग खूब दौलत और शोहरत कमाते हैं। इन लोगों को जिंदगी में खूब सम्मान मिलता है. माना जाता है कि मूलांक 7 वोले लोगों पर कुबेर देव की कृपा बनी रहता है जिसके कारण उन्हें धन की कमी नहीं होती. आइए जानें मूलांक 7 वोले लोगों से जुड़ी कुछ खास बातें।

 

7 तारीख में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व

 

7 तारीख में जन्मे लोग एक दैवीय गुण से युक्त होते हैं। माना जाता है कि ये लोग भविष्य में होने वाली घटनाओं का अंदाजा बेहतर तरह से लगा लेते हें। इसी तरह ये लोग दूसरे व्यक्ति को देखकर उसकी मन को बात जान लेने की भी खूबी रखते हैं। इन जातकों वाले लोग यदि कोई काम शुरू करते हैं तो उसका पूरा करके ही दम लेते हैं। ये बहुत मेहनती और बुद्धिमान होते हैं। 7 तारीख को जन्मे लोग आत्मविश्वासी, साहसी और निडर स्वभाव के होते हैं। सरल स्वभाव होने के वजह से दूसरों से जल्दी घुल-मिल जाते हैं। इनके पास एक आकर्षक व्यक्तित्व और बेहतरीन बुद्धिमत्ता होती है, जिससे ये किसी का भी दिल जीत लेते हैं। हालांकि, छोटी-छोटी बातों पर ये चिड़चिड़े हो जाते हैं और चिंता में ज्यादा उलझ जाते हैं। इनकी सोच खोजपरक होती है, जो इन्हें जीवन में सफलता की ओर अग्रसर करती है। इन्हें अपनी शर्तों पर काम करना पसंद होता है और किसी के अधीन कार्य करना इन्हें स्वीकार नहीं होता।

 

7 तारीख में जन्मे लोगों का करियर

 

ये शोध वैज्ञानिक, इतिहासकार, मनोवैज्ञानिक या किसी भी ऐसे क्षेत्र में सफल होते हैं जहाँ उन्हें विषयों में गहराई तक जाने का अवसर मिलता है। ये व्यक्ति विश्लेषणात्मक, आत्मविश्वासी और खोजपूर्ण सोच वाले होते हैं, जो उन्हें इन क्षेत्रों में असाधारण प्रदर्शन करने में मदद करती है। चिकित्सा और कानूनी क्षेत्र में भी इन्हें महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें: The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?