
पढ़िए आज 6 सितंबर की देश की प्रमुख खबरें
-
Chhavi
- September 6, 2025
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिक्किम और नागालैंड के छात्रों से मुलाकात की और शिक्षा की ताकत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कठिन हालात में भी शिक्षा व्यक्ति को ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है। राष्ट्रपति ने शिक्षकों को बच्चों की सफलता का असली आधार बताया और उनके समर्पण की सराहना की
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 22 सितंबर, नवरात्रि के पहले दिन से नई GST दरें लागू होंगी, जो देश को दोहरी राहत और विकास की दिशा में आगे बढ़ाएंगी। पीएम मोदी ने कांग्रेस सरकारों के ऊंचे टैक्स से बिगड़ते बजट की तुलना करते हुए NDA सरकार की समय पर राहत को जनता के हित में बताया
- भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे अपनी पत्नी के साथ अयोध्या पहुंचे और राम मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने राम लला और राम दरबार की आरती की, मंदिर की कलाकृतियों की सराहना की और सेल्फी भी ली।
- जोधपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और संघ प्रेरित संगठनों की तीन दिवसीय बैठक शुरू हुई, जिसमें 32 संगठनों के अखिल भारतीय पदाधिकारी शामिल हैं। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भी शिरकत की।
- दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविरों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की और सरकार से समय पर खाना, पीने का पानी, मच्छर निवारण और अन्य सुविधाएँ सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
- केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था ऐतिहासिक बदलावों के साथ नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है। आज़ादी के बाद पहली बार टैक्स सिस्टम में इतने व्यापक सुधार हुए हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है।
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में 'जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति' की बैठक में आम जनता की समस्याएँ सुनी और उन्हें तुरंत हल कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है
- महाराष्ट्र मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने डिप्टी सीएम अजित पवार के वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्हें एक महिला IPS अधिकारी पर दबाव डालते हुए दिखाया गया है। यह वीडियो अवैध मुर्रम खुदाई रोकने की कार्रवाई के दौरान का बताया जा रहा है। बावनकुले ने इसे सत्ता का दुरुपयोग बताते हुए जांच की मांग की है
- उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार नहीं चाहती कि लोग शिक्षित हों, क्योंकि पढ़ा-लिखा व्यक्ति सवाल पूछता है। उन्होंने शिक्षकों, छात्रों और शिक्षा के हित में सरकार की नीतियों की आलोचना की।
- नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में SARAS आजीविका मेले के 27वें संस्करण की शुरुआत हुई, जिसमें देशभर के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 400 से अधिक ग्रामीण महिलाएं भाग ले रही हैं। मेले में पारंपरिक हस्तशिल्प, साड़ियाँ, खाद्य उत्पाद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हो रही है।
- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य में आई भीषण आपदा ने भारी तबाही मचाई है और सरकार राहत कार्यों में पूरी तरह जुटी है। मणिमहेश में फंसे यात्रियों को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित निकाला गया और राशन की आपूर्ति भी शुरू की गई है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें: The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2077)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (337)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (846)
- खेल (375)
- धर्म - कर्म (637)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (562)
- हेल्थ (186)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (489)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (56)
- उत्तर प्रदेश (223)
- दिल्ली (256)
- महाराष्ट्र (169)
- बिहार (183)
- टेक्नोलॉजी (187)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (374)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (35)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (45)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (7)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
11%
89%