
आसान नहीं होगी फडणवीस की राह, चुनौतियों से कैसे पार पाएंगे देवेंद्र
-
Ashish
- December 6, 2024
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 'महायुति' की जीत के साथ ही बीजेपी में सबसे बड़ी भूमिका निभाने वाले देवेंद्र फडणवीस राजनीतिक संकट आ गया। महाराष्ट्र CM को लेकर चर्चा चल रही थी कि फडणवीस महाराष्ट्र के सीएम बनेंगे या शिवसेना के शिंदे गुट के नेता एकनाथ शिंदे। लेकिन अब फडणवीस के सीएम और एकनाथ शिंदे और अजित पवार के डिप्टी सीएम बनने से ये बहस ख़त्म हो गई है
फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने हैं। लेकिन उनके सामने चुनौतियां अब भी कम नहीं हुई है आज हम फडणवीस के सामने आने वाली समस्याओ पर चर्चा करेंगे
गुड गवर्नेंस की चुनौती
मुख्यमंत्री के तौर पर देवेंद्र फडणवीस का पहला कार्यकाल अच्छा माना जाता है. 2014 में जब वो पहली बार मुख्यमंत्री बने थे तो राज्य में प्रशासन चलाने का उन्हें कोई अनुभव नहीं था लेकिन देवेंद्र फडणवीस ने उस कार्यकाल में बहुत से योजनाओ की शुरुआत की थी। जिसमे नागपुर मुंबई हाईवे, जलयुक्त शिविर योजना, 300 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क आदि महत्वपूर्ण योजनाए थी। इस कार्यकाल में भी उनसे गुड गवर्नेंस की चुनौती रहेगी
महाराष्ट्र आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं
देवेंद्र फडणवीस को अपने तीसरे कार्यकाल में भी महाराष्ट्र में विकास कार्यों पर अच्छा-खासा खर्च करना होगा। जबकि राज्य की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। राजकोषीय घाटा लगातार बढ़ता जा रहा है। साथ ही राज्य के शहरी और ग्रामीण इलाकों में बेरोजगारी दर ज्यादा है। पूंजीगत खर्चों में कमी आई है और राजस्व भी घटता जा रहा है।
मराठा आंदोलन
देवेंद्र फडणवीस और उनकी सरकार के लिए महाराष्ट्र में मराठा रिजर्वेशन बड़ी चुनौती साबित हो सकता है। क्योंकि मराठा आंदोलन के लिए लंबे समय से आंदोलन कर रहे मनोज जरांगे पाटिल को चुनाव के दौरान ये वादा किया गया कि राज्य में मराठा आरक्षण लागू किया जाएगा। जरांगे ने कहा था कि अगर बीजेपी ने मराठा आरक्षण लागू करने का वादा नहीं किया तो वो चुनाव में अपने उम्मीदवार खड़े करेंगे। कहा जा रहा है कि आश्वासन मिलने बाद जरांगे ने ये इरादा छोड़ दिया। हालांकि उन्हें विश्वास में लेने में एकनाथ शिंदे की भूमिका ज्यादा अहम बताई जाती है। लेकिन मराठा आरक्षण लागू करने को लेकर राजनीतिक पेच भी कम नहीं हैं।
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..