
पंचायत सीजन 4, फुलेरा में मची चुनावी हलचल
-
Manjushree
- June 26, 2025
एक बार फिर हाजिर है 'पंचायत' एक नए सीजन के साथ। ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर पुरानी स्टारकास्ट के साथ लौट आई है। फुलेरा गांव की सादगी, वहां के लोगों की छोटी-छोटी परेशानियां आम जीवन को दर्शाता है। इस बार की कहानी में नए सस्पेंस के साथ राजनीति की हलचल को दिखाया गया है। अब पंचायत सीजन 4 का फैंस का इंतज़ार ख़तम हुआ। लेकिन क्या मनोरंजन करने के लिए पंचायत सीजन 4 देखनी चाहिए या नहीं ? आइए इस रिव्यू में जानें।
पंचायत का नया सीजन पंचायत 4 आ गया है, अपने नए रंग-ढंग में लेकिन पुराने जायके के साथ। इस बार फुलेरा गांव में चुनावी हलचल तेज है। एक तरफ मंजू देवी का मुकाबला बनराकस की पत्नी यानि क्रांति देवी के साथ हो रहा है तो दूसरी तरफ होने जा रहा है विधायकी की सीट को लेकर मुकाबला। अब जीत किसकी होगी, ये देखने के लिए आपको ये सीजन देखना होगा।
पंचायत सीजन 4 की शुरुआत होती है, उस सवाल से जिस सवाल को पिछले सीजन में अधूरा छोड़ा गया था कि प्रधान जी पर गोली किसने चलाई। इस सवाल का जवाब हर एपिसोड में लोग तलाशने की कोशिश करते हैं। इसके साथ ही पंचायत सीजन 4 चुनावी माहौल में कैसे लोग गंदी राजनीति का शिकार हो जाते हैं, भी आप देखेंगे।
पंचायत सीजन 4 सीरीज में चुनावी सीन में चतुराई और कॉमिक टाइमिंग देखने लायक है, साथ ही कुछ ऐसे राज भी खुलेंगे, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इस वेब सीरीज में आपको वही पुराना तेवर देखने को मिलेगा लेकिन नए मसाले के साथ। इस सीरीज में हर पर पलड़ा कभी मंजू देवी तो कभी क्रांति देवी के पक्ष में जाता हुआ नजर आता है। हर पल आपके मन में सवाल उठेगा कि कौन किस पर भारी पड़ेगा।
अगर आपको पंचायत के सभी सीजन पसंद आए हैं तो आपको ये सीजन भी पसंद आएगा। इस सीजन में आपको गांव में चुनावी रंग देखने को मिलेगा। तो आप ये सीजन मिस नहीं कर सकते हैं। पंचायत सीजन 4 को मिला-जुला रेटिंग स्टार मिला है।
पंचायत सीजन 4 की कहानी में सचिव जी (जितेंद्र कुमार) और रिंकी (सिफा पटेल) के बीच रोमांस जो धीरे-धीरे आगे बढ़ते दीखता है। वही नीना गुप्ता, रघुवीर यादव, जितेंद्र कुमार, और बाकी कलाकारों ने अपनी-अपनी भूमिकाओं में फिर से जान डाल दी है। एक बार फिर प्रह्लाद चाचा ने अपने इमोशनल अभिनय से दर्शकों का दिल छू लिया है। उनकी आंखों में छिपा दर्द और अकेलापन इस सीजन में भी पूरी शिद्दत से महसूस होता है। वहीं बनराकस ने भी इस बार अपने किरदार को बखूबी निभाया है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..