
रिंकू सिंह को यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, जल्द मिलेगी बेसिक शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी
-
Renuka
- June 26, 2025
क्रिकेटर रिंकू सिंह (Rinku Singh) को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार ने एक बड़ा सम्मान देते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी (Basic Education Officer) के पद पर नियुक्त करने की खबरें सामने आ रही है। माना जा रहा है कि यह न केवल रिंकू सिंह (Rinku Singh) के करियर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, बल्कि राज्य सरकार की खेल प्रतिभाओं के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। जानकारी के मुताबिक- क्रिकेटर रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने अपने शानदार प्रदर्शन से न सिर्फ आईपीएल में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का नाम रोशन किया है, और इसी योगदान को देखते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath) ने उन्हें "अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली 2022" के अंतर्गत यह प्रतिष्ठित पद सौंपा है। जानकारों का कहना है कि सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार का यह निर्णय उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है जो खेल के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त कर रहे हैं और भविष्य में शासकीय सेवाओं में योगदान देना चाहते हैं।
The state government to appoint Rinku Singh as Basic Education Officer (BSA) in recognition of bringing glory to India. (Abhishek Tripathi). pic.twitter.com/riYfMFXSXP
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 25, 2025
क्रिकेटर रिंकू सिंह (Rinku Singh) की यह उपलब्धि जहां उनके लिए गर्व की बात है, वहीं यह योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath Government) की दूरदर्शी नीतियों और खिलाड़ियों के प्रति संवेदनशीलता का भी प्रमाण है।
बता दें कि हाल ही में भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह (Rinku Singh) की सगाई समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज (Priya Saroj) के साथ हुई है। इस दौरान देश के कई नामचीन हस्तियों ने इस समारोह में हिस्सा लिया था। वहीं उम्मीद जताई जा रही थी कि 18 नवंबर को वह एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..