
इंग्लैंड ने कैसे बना डाले 465 रन? टीम इंडिया की 3 बड़ी गलतियों से फिसला मैच!
-
Chhavi
- June 23, 2025
पहले टेस्ट में टीम इंडिया के हाथ से जीतता हुआ मैच फिसलता नजर आ रहा है। इंग्लैंड की पहली पारी 465 रनों पर खत्म हुई, जबकि भारत ने 471 रन बनाए थे। सिर्फ 6 रन की बढ़त मिलना इस बात की गवाही है कि भारतीय टीम ने मौके गंवाए। इंग्लैंड की पारी भले ही दो बल्लेबाजों पर टिकी रही — हैरी ब्रूक (99) और ओली पोप (106), मगर सवाल ये है कि बाकी बल्लेबाजों के फ्लॉप होने के बावजूद इंग्लैंड इतना बड़ा स्कोर कैसे बना गई? जवाब है — टीम इंडिया की 3 बड़ी गलतियां!
1.नो बॉल से पलटा मैच का रुख
49वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने हैरी ब्रूक को जीरो पर आउट कर दिया था। सिराज ने स्लिप में शानदार कैच लपका, लेकिन तभी अंपायर ने नो-बॉल का इशारा कर दिया। ब्रूक को जीवनदान मिला, और उन्होंने इस मौके को 99 रनों में बदल दिया। यही वो पल था जब इंग्लैंड की पारी दोबारा जिंदा हुई। अगर ये नो-बॉल न होती, तो स्कोर 206/4 हो जाता और इंग्लैंड पर दबाव आ जाता।
2. 6 कैच छोड़े, जीत से किया किनारा
भारतीय फील्डिंग पूरी तरह फ्लॉप रही। टीम ने कुल 6 कैच टपकाए। हैरी ब्रूक को दो बार जीवनदान मिला, वहीं ओली पोप को भी दो बार आउट करने का मौका मिला, मगर कैच छूट गए। यशस्वी जायसवाल ने भी एक आसान कैच छोड़ा, जिससे बुमराह झल्ला उठे। इसके अलावा जैमी स्मिथ और डकेट के भी कैच फिसले। ऐसे में इंग्लैंड को बार-बार नई जिंदगी मिलती रही, और रन बढ़ते गए।
3. शार्दुल ठाकुर को वक्त पर गेंद नहीं दी
शार्दुल ठाकुर नई गेंद से असरदार साबित हो सकते थे, लेकिन कप्तान शुभमन गिल ने उनसे पहली बार 40वें ओवर में गेंदबाजी करवाई। तब तक गेंद पुरानी हो चुकी थी। शार्दुल ने सिर्फ 6 ओवर फेंके, जबकि उन्हें पहले ही लाया जाता तो नतीजा कुछ और हो सकता था। कप्तानी की ये चूक भी महंगी पड़ी। अब जबकि मैच की दूसरी पारी बाकी है, टीम इंडिया पर दबाव साफ नजर आ रहा है। सवाल ये है कि क्या भारत इन गलतियों से उबर पाएगा, या फिर ये 6 रन की बढ़त भी हाथ से निकल जाएगी?
For more visit The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..