
यशस्वी जायसवाल का इंग्लैंड में जलवा: पहली पारी में शतक, रचा इतिहास
-
Chhavi
- June 21, 2025
भारत बनाम इंग्लैंड पहले टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने कर दिया रच दिया नया इतिहास, इंग्लैंड की जमीन पर खेली गई अपनी पहली ही टेस्ट पारी में उन्होंने शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। 144 गेंदों में खेली गई इस शानदार पारी में उन्होंने 101 रन बनाए और सिर्फ रन ही नहीं, बल्कि रिकॉर्ड्स की झड़ी भी लगा दी। 16 चौके और 1 छक्के से सजी इस पारी ने साबित कर दिया कि यशस्वी अब भारत की बल्लेबाजी की रीढ़ बनते जा रहे हैं। यशस्वी जायसवाल अब ऐसे सिर्फ पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने इंग्लैंड में अपने करियर की पहली ही पारी में शतक जड़ा है। इससे पहले ये कारनामा विजय मांजरेकर (1952), संदीप पाटिल, सौरव गांगुली (Saurabh Ganguli) और मुरली विजय कर चुके हैं। खास बात ये है कि जायसवाल इससे पहले अपने डेब्यू टेस्ट में भी शतक लगा चुके हैं, जब उन्होंने वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ 171 रन ठोके थे।
इस मैच में उन्होंने केएल राहुल (KL Rahul) के साथ मिलकर 91 रनों की ओपनिंग साझेदारी की और फिर शुभमन गिल (Shubhman Gill) के साथ मिलकर 129 रन जोड़े। उनकी बल्लेबाजी ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की कमर तोड़ दी। इस प्रदर्शन ने यह साफ कर दिया है कि यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) विदेशी जमीन पर भी निडर होकर खेल सकते हैं और भारत को मज़बूती से आगे ले जा सकते हैं। अब सभी की निगाहें लीड्स टेस्ट की दूसरी पारी पर टिकी हैं। यशस्वी जायसवाल फिलहाल 1899 टेस्ट रन बना चुके हैं और 2,000 रनों के जादुई आंकड़े से सिर्फ 101 रन दूर हैं। अगर वो अगली पारी में फिर से शतक लगाते हैं तो वह राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं, जिन्होंने 40 पारियों में 2,000 रन पूरे किए थे। यशस्वी अब तक सिर्फ 37 पारियों में ये आंकड़ा छूने की कगार पर हैं। इस ऐतिहासिक पारी से यह साफ है कि भारतीय क्रिकेट को अब एक नया सितारा मिल चुका है। यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ना सिर्फ रिकॉर्ड बना रहे हैं, बल्कि क्रिकेटप्रेमियों के दिल भी जीत रहे हैं।
For more visit The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..