
पंचायत 4 का ट्रेलर रिलीज: चुनावी माहौल में फंसा सचिव जी और रिंकी का प्यार!
-
Priyanka
- June 11, 2025
फुलेरा में चुनावी घमासान: सचिव जी और रिंकी के बीच रोमांटिक ट्विस्ट!
ओटीटी की सबसे फेवेरेट और पॉपुलर सीरीज पंचायत का चौथा सीजन जल्द ही आने वाला है। आज मेकर्स ने नए सीजन के ट्रेलर के साथ ही इसकी नई रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। चलिए जानते हैं जितेंद्र कुमार की इस मच अवेटेड सीरीज का ट्रेलर कैसा है और इसे कब और कहां देखा जा सकेगा?
क्या है ट्रेलर में?
ट्रेलर की शुरुआत में सचिव जी और रिंकी दिखाई देते हैं। दोनों इलेक्शन को लेकर बात कर रहे होते हैं। सचिव जी कहते हैं इलेक्शन है कोई भी जीत सकता है। इस पर रिंकी कहती हैं अगर मम्मी हार जाती हैं तो इस पर सचिव जी कहते हैं कि फिर तो रिजाइन करके निकल जाऊंगा फिर क्या पॉइंट है।
चुनावी माहौल और लव स्टोरी
ट्रेलर में गांव में फुल चुनाव प्रचार होता हुआ नजर आता है। मंजू देवी के प्रचार के लिए उनकी पार्टी कोई कमी नहीं छोड़ रही है। जगह-जगह गांव में पोस्टर लगाए गए हैं। रिंकी ने मंजू देवी के लिए फैन पेज भी बनाया है।
नई रिलीज डेट और स्टार कास्ट
पंचायत 4 के ट्रेलर के साथ ही इसकी रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है। ये सीरीज आप 24 जून से प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे। पंचायत 4 में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, संविका सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..