
अशोक तंवर ने फिर भाजपा पर बोला जोरदार हमला, दिल्ली में औपचारिक रूप से कांग्रेस में हुए शामिल
-
Neha
- October 4, 2024
Haryana : हरियाणा के महेंद्रगढ़ में 3 अक्टूबर को आयोजित एक चुनावी रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की मौजूदगी में पार्टी में वापस शामिल हुए पूर्व सांसद और कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर (Ashok Tanwar) को आज दिल्ली स्थित एआईसीसी मुख्यालय (AICC Head Quarter) में अजय माकन ने औपचारिक रूप से कांग्रेस पार्टी (Congress) की सदस्यता दिलवाई। इस मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा ने जाति और धर्म के नाम पर देश को बांटने का काम किया है। भाजपा ने दलित और शोषित वर्ग के अधिकार छीनने का काम किया। भाजपा की सोच आरक्षण विरोधी है। भाजपा ने इन वर्गों का इस्तेमाल सिर्फ वोट बैंक के तौर पर किया है। इसके साथ ही उन्होंने हरियाणा की जनता से भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने औऱ भारी बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनाने का आह्वान किया।
कांग्रेस में वापसी पर बोले- घर छोड़ने के बाद ही पता चलती है उसकी अहमियत
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूछे गए एक सवाल के जवाब में तंवर ने कहा कि भाजपा में दलित और शोषित वर्ग के नेताओं को वो सम्मान नहीं मिलता जो कांग्रेस पार्टी देती है। एक अन्य सवाल के जवाब में तंवर ने सिरसा लोकसभा चुनाव में मिली हार को अपनी व्यक्तिगत हार मानने से इनकार करते हुए इसे भाजपा और उनकी सरकार की हार बताया। वहीं कांग्रेस में घरवापसी के सवाल पर कहा कि अगर सुबह का भूला शाम को घर आ जाए तो उसे भूला नहीं कहते। अपने घर की अहमियत घर को छोड़ने के बाद ही पता चलती है। इसलिए फिर से घर वापसी की है।
अशोक तंवर बोले- राहुल गांधी संविधान बचाने का काम कर रहे, हमें उनका साथ देना है
इसके साथ ही अशोक तंवर ने हरियाणा में कल होने वाले मतदान से पहले प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि देश के अंदर सिर्फ राहुल गांधी ही संविधान को बचाने का काम कर रहे हैं। हमें भी इस काम में राहुल गांधी का साथ देना है।
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..