
CANCER Rashifal 2025 : कैसा रहेगा कर्क (CANCER) राशि वालों का साल 2025
-
Neha
- January 9, 2025
CANCER Rashifal 2025 : 2025 कर्क राशि (CANCER) का स्वामी गृह चन्द्रमा (MOON) है, जो भावनाओं, मानसिक स्थिरता, और सहनशीलता का कारक है। कर्क राशि के जातक संवेदनशील और भावनात्मक होते हैं और अपने घर और परिवार के आराम के साथ बहुत खुश रहते हैं। इस राशि के जातकों को मान-सम्मान और आदर की चाह रहती है। कर्क राशि के लोगों को मूर्ख बनाना आसान नहीं होता है। खास बात यह है कि ये दौड़ने-भागने में तेज होते हैं। इसलिए इनकी शारीरिक बनावट ऐसी होती है, जो इन्हें तेज चलने और दौड़ने में कुशलता प्रदान कर सके।
जन्म तिथि और नाम के अक्षर:
जन्म तिथि: 21 जून से 22 जुलाई के बीच में जन्म लेने वाले लोगों की राशि कर्क होती है।
नाम के शुभ अक्षर:
ड, हे, हु, हो, डा ये अक्षर कर्क राशि वालों के लिए शुभ माने जाते हैं, और इनके नाम अक्सर इन्हीं अक्षरों से शुरू होते हैं।
2025 में कर्क राशि पर ग्रहों का प्रभाव:
शनि (SATURN):
शनि इस साल आपके 7वें और 8वें भाव में रहेगा, जो आपकी साझेदारी और रिश्ते पर असर डालेगा।
शनि का प्रभाव आपको अनुशासन और धैर्य से काम करने की प्रेरणा देगा, लेकिन फल बहुत देर से मिलने की संभावना है। इसीलिए आलस्य और अनियमितताओं से बचें।
ये भी पढ़ें- GEMINI Rashifal 2025 : कैसा रहेगा मिथुन (GEMINI) राशि वालों का साल 2025
गुरु (JUPITER):
गुरु का प्रभाव आपके 9वें और 10वें भाव पर रहेगा, यह गृह भाग्य, शिक्षा और करियर में उन्नति लेकर आएगा। अप्रैल से सितंबर का समय आपके लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा, जब गुरु आपको बड़ा धन लाभ और परिवार में खुशी देगा।
राहु (RAHU) और केतु (KETU):
राहु 10वें भाव में रहेगा, जो करियर में नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है। केतु 4वें भाव में रहेगा, जिससे आध्यात्मिकता की ओर झुकाव होगा।
चन्द्रमा (MOON):
चन्द्रमा आपकी राशि का स्वामी गृह है, जो आपके मन और भावनाओं पर सीधा प्रभाव डालता है। 2025 में चंद्रमा आपको मानसिक स्थिरता, रिश्तों में सामंजस्य और नई ऊर्जा प्रदान करेगा। पूर्णिमा के समय आपके विचार अधिक सकारात्मक रहेंगे, जबकि अमावस्या पर भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा।
तो आइए जानते हैं 2025 कर्क राशि वालों के लिए आर्थिक स्थिति, करियर और व्यवसाय, स्वास्थ्य, प्रेम और संबंध का कैसा प्रभाव रहेगा।
आर्थिक स्थिति:
वर्ष 2025 की शुरुआत आपके लिए बहुत ही शानदार रहेगी। आपको धन कमाने के कई सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। साल की शुरुआत और अंत आर्थिक रूप से मजबूत रहेगा। आपको अलग-अलग साधनों से धन कमाने का मौका मिलेगा। क्योंकि साल की शुरुआत में मंगल, गुरु और सूर्य की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। धन लाभ के योग अप्रैल और सितंबर से बन रहे हैं। घरेलू खर्च और बच्चों की शिक्षा पर धन व्यय होगा। अनावश्यक खर्चों से बचें।
ये भी पढ़ें- ARIES Rashifal 2025 : मेष (ARIES) राशि वाले लोगों के लिए कैसा रहेगा साल 2025
स्वास्थ्य:
2025 में स्वास्थ्य के मामले में कर्क राशि वालों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। शनि के 8वें भाव में बैठने से आपको स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। साल के शुरुआती महीने में आपको तनाव और थकान जैसी समस्या होंगी। जनवरी से जून के बीच आपको सर्दी-जुकाम और पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। जून के बाद गुरु 12वें भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा। बाकी तनाव कम करने के लिए रोजाना योग और ध्यान करें।
करियर और व्यवसाय:
2025 कर्क राशि के लोगों के लिए व्यवसाय और करियर के क्षेत्र में प्रगति का साल है। मार्च से अगस्त के महीने में प्रमोशन के योग हैं। सहकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखें। व्यापार में अप्रैल से जुलाई और नवंबर से दिसंबर के बीच विस्तार करने के अवसर मिलेंगे। विदेशी व्यापार से लाभ होने की संभावना है। इस साल मीडिया, टीचिंग, मैनेजमेंट, बैंकिंग, फिल्म और आईटी से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे।
प्रेम और संबंध:
इस साल आपकी मैरिड लाइफ बहुत अच्छी रहने वाली है। साल के शुरुआती महीनों में रिश्ते में प्यार और समझदारी बढ़ेगी। जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए साल के बीच तक नए रिश्ते शुरू होने के योग हैं। किसी पुराने दोस्त या नए कनेक्शन के साथ प्रेम जीवन की शुरुआत हो सकती है। साल के अंत में गलतफहमियां हो सकती हैं, लेकिन अगर आप धैर्य और समझदारी से काम लेंगे तो सब ठीक हो जाएगा।
शुभ रंग और रत्न (LUCKY GEMSTONE AND COLOR):
शुभ रत्न: मोती, कर्क राशि के जातकों के लिए बहुत ज्यादा शुभ है, मान्यता है कि मोती पहनने से इमोशनल हेल्थ बहुत अच्छी होती है।
शुभ रंग: सफेद, मैजेंटा, और हल्का नीला रंग कर्क राशि वालों के लिए 2025 में बहुत शुभ रहेगा।
शुभ दिन: सोमवार
उपाय:
चन्द्रमा को जल अर्पित करें।
सफेद वस्त्र पहनें और गरीबों को दूध और चावल का दान करें।
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2077)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (337)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (847)
- खेल (375)
- धर्म - कर्म (637)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (562)
- हेल्थ (186)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (490)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (223)
- दिल्ली (256)
- महाराष्ट्र (169)
- बिहार (183)
- टेक्नोलॉजी (187)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (374)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (35)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (45)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (7)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..