
क्या एसी और पंखा एक साथ चलाने से कमरा जल्दी ठंडा होता है?
-
Manjushree
- May 22, 2025
AC और पंखा एक साथ चलाने से बढ़ती है ठंडक की रफ्तार और घटता है बिजली बिल
मई के महीने में चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से हम सब परेशान हैं। गर्मी से राहत के लिए लोग घरों में कूलर, एयर कंडीशनर (AC) चलाते हैं। भीषण गर्मी में दिन भर एसी, पंखा, कूलर चलते हैं। दिन भर एसी चलने से बिजली का बिल भी खूब आता है। कुछ लोग एसी चलाते समय पंखा चलाते हैं तो कुछ नहीं। लोगों को लगता है कि एक साथ दो चीजें चलाने से बिजली का बिल भी ज्यादा आएगा। जब कमरा ठंडा हो जाता है तो AC बंद कर देते हैं और पंखा चलाते हैं। इस तरह कभी AC और पंखा चलाने का सिलसिला चलता रहता है। हम आपको बताएँगे कि AC और पंखा एक साथ चलाने से आपके पैसों की बचत कैसे होगी?
कमरे को जल्दी ठंडा कैसे करें - अक्सर कुछ लोग एयर कंडीशनर ( AC) चलाते समय पंखा नहीं चलाते या जब कमरा ठंडा हो जाता है तो एसी बंद करके पंखा चला देते हैं। लोगों को लगता है कि पंखे से गर्म हवा निकलती है, जिससे कमरा ठंडा नहीं होगा। जब आप AC के साथ पंखा भी चलाते हैं, तो ठंडी हवा कमरे में चारों ओर अच्छी तरह फैलती है। इससे पूरे कमरे में एक समान ठंडक महसूस होती है।
बाहर की गर्मी को रोकें - जब आप AC और पंखा साथ चला रहे हों तो कमरे की खिड़कियों और दरवाजों को अच्छी तरह से बंद कर दें, ताकि बाहर की गर्म हवा अंदर न आ सके। इस तरह से कमरे की ठंडी हवा भी बाहर नहीं जाएगी। ऐसा करने से आपके एसी को भी अधिक काम करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
कंप्रेसर पर कम लोड बिल में बचत - धीरे-धीरे पंखा कमरे के कोने-कोने में AC की हवा को प्रसारित करता रहेगा। इससे कमरा जल्दी ठंडा हो जाएगा और कम तापमान पर AC चलाने से आपकी बिजली की खपत कम होगी और बिल भी कम आएगा। AC का तापमान कम रखने से एसी के कंप्रेसर पर अधिक जोर नहीं पड़ता, जिससे बिल कम आता है। इसके साथ ही आप चाहें तो एसी में टाइमर भी लगा सकते हैं, जो रात में 3-4 घंटे बाद अपने आप एसी को बंद कर देगा। इससे भी बिल कम आएगा।
बिजली बचाने के टिप्स - जब AC पर लोड कम पड़ता है, तो वह कम पावर खपत करता है। पंखा बहुत कम बिजली खर्च करता है, लेकिन ठंडक बढ़ाने में मदद करता है। इसके लिए आप एसी का तापमान 24 से 26 के बीच ही सेट करें। पंखा को कम स्पीड पर चलाएं। इससे कमरा तो जल्दी ठंडा होगा।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..