
यमुना विहार में धमाका, पिज़्ज़ा हट के एसी कंप्रेसर में ब्लास्ट, 5 लोग घायल
-
Anjali
- September 9, 2025
दिल्ली के यमुना विहार धमाका में बड़ा हादसा हुआ है। यहां स्थित पिज़्ज़ा हट एसी ब्लास्ट में करीब पांच लोग घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। घायलों को तुरंत GTB अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जानकारी के मुताबिक शुरुआती जांच में ब्लास्ट तकनीकी खराबी के कारण हुआ बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, यमुना विहार हादसा ग्राउंड फ्लोर पर स्थित पिज़्ज़ा हट के एसी कंप्रेसर में हुआ। ब्लास्ट के समय ऊपर की दोनों मंजिलें खाली थीं, इसलिए वहां कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ। घायलों में तीन पिज़्ज़ा हट के कर्मचारी और दो राहगीर शामिल हैं। सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
घटना के समय पिज़्ज़ा हट के पास लगी चाय की दुकान में एलपीजी सिलेंडर रखा था। आग की चपेट में आने के कारण सिलेंडर भी ब्लास्ट हुआ। वहीं पास खड़ी स्कूटी के पेट्रोल टैंक में भी ब्लास्ट हुआ। इस वजह से इलाके में भारी अफरा-तफरी मच गई। यमुना विहार धमाका के बाद पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और ब्लास्ट के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है। शुरुआती रिपोर्ट्स में माना जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण ही यह पिज़्ज़ा हट एसी ब्लास्ट हुआ।
दिल्ली से सटे फरीदाबाद में भी हाल ही में एसी ब्लास्ट हुआ था। ग्रीनफील्ड कॉलोनी में एक घर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। यह घटनाएं राजधानी में एसी की सुरक्षा और मेंटेनेंस को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। राजधानी दिल्ली में आज का यमुना विहार धमाका और पिज़्ज़ा हट एसी ब्लास्ट दोनों ही घटना एक चेतावनी के रूप में सामने आई हैं। पुलिस और दमकल विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और बिजली उपकरणों की नियमित जांच करने की सलाह दी है। इस यमुना विहार हादसा की विस्तृत जांच जारी है और घायलों का इलाज GTB अस्पताल में चल रहा है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2088)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (342)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (856)
- खेल (380)
- धर्म - कर्म (640)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (564)
- हेल्थ (187)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (492)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (225)
- दिल्ली (258)
- महाराष्ट्र (170)
- बिहार (184)
- टेक्नोलॉजी (188)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (376)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (36)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (47)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..