
भ्रष्टाचार केस में फंसे पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक, अस्पताल में हुए भर्ती
-
Renuka
- May 23, 2025
जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक एक बार फिर चर्चाओं में है। सत्यपाल मलिक, जो हमेशा अपने बेबाक बयानों और सरकार की आलोचना को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, इस समय गंभीर रूप से बीमार हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी एक फोटो शेयर करते हुए यह जानकारी दी है। उनकी यह जानकारी ऐसे समय पर आई है, जब उनके खिलाफ सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल की है। उन्होंने अस्पताल से अपने बेड की तस्वीर भी शेयर की है, और पोस्ट के जरिए बताया कि वो अपने शुभचिंतकों से भी फोन पर बात नहीं कर सकते ।
बता दें कि जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक और 5 अन्य लोगों के खिलाफ सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल की है। सीबीआई ने यह चार्जशीट कीरु हाइड्रो प्रोजेक्ट से जुड़े कथित भ्रष्टाचार केस दर्ज की है, इससे पहले फरवरी 2025 में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) कीरु हाइड्रो प्रोजेक्ट में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक से जुड़े करीब 30 स्थानों पर छापेमारी की खबरें भी सामने आई थी।
नमस्कार साथियों।
— Satyapal Malik (@SatyapalMalik6) May 22, 2025
मेरे बहुत से शुभचिंतकों के फ़ोन आ रहे हैं जिन्हें उठाने में मैं असमर्थ हूं।अभी मेरी हालत बहुत खराब है मैं किसी से भी बात करने की हालत में नहीं हूं। 11 मई से राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती हू। संक्रमण की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था। अब… pic.twitter.com/yTWGxuHkyC
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..