
Gita Jayanti 2024 date : गीता जयंती क्यों मनाई जाती है ? इस दिन घर में क्या करना चाहिए, जानिए यहां
-
Anjali
- December 7, 2024
Gita Jayanti 2024 : दुनिया में गीता एक मात्र ऐसा ग्रंथ है जिसकी जयंती मनाई जाती है। गीता सभी वेद, उपनिषद और पुराणों का सार है। मान्यता है कि जो व्यक्ति गीता में लिखी बातों को जीवन में उतार लेता है उसे बड़ी से बड़ी समस्या भी परेशान नहीं कर पाती। हर साल मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी पर गीता जयंती (Gita Jayanti ) मनाई जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन ही भगवान श्रीकृष्ण (lord krishna) ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। यह दिन धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व रखता है। इस साल गीता जयंती 11 दिसंबर दिन (गुरुवार) को मनाई जाएगी। गीता व्यक्ति के सुखी जीवन का राज छिपा है। इस साल गीता जयंती दिसंबर में कब मनाई जाएगी, इसे मनाने के पीछे क्या प्रमुख कारण है, इस दिन क्या करना चाहिए आइए जानते हैं -
गीता जयंती दिसंबर 2024 में कब ?
गीता जयंती मोक्षदा एकादशी के दिन मनाई जाती है। इस साल गीता जयंती 11 दिसंबर 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन घर में गीता के किसी भी एक अध्याय का पाठ जरुर करें. श्रीकृष्ण की पूजा करें।
गीता जयंती पर क्या करना चाहिए
- अगर पूरी गीता का पाठ नहीं कर पा रहे हैं तो गीता के कुछ अध्यायों का पाठ कर सकते हैं।
- इस दिन किसी मंदिर में गीता ग्रंथ का दान भी कर सकते हैं।
- गीता जयंती के दिन मोक्षदा एकादशी का व्रत करना चाहिए। इस दिन व्रत करने वालों के पितरों को मोक्ष मिलता है। साथ ही भगवान विष्णु की कृपा से सफलता और सुख-शांति मिलती है।
- किसी गोशाला में गायों की देखभाल के लिए धन का दान करें।
- इस दिन विशेष रूप से घर की सफाई करनी चाहिए और पूजा स्थल को साफ करके श्री कृष्ण का ध्यान करना चाहिए।
- घर के सभी सदस्य मिलकर भगवद गीता का पाठ करें या फिर किसी प्रवचन सभा या मंदिर में जा कर सुनें। यह दिन भगवान श्री कृष्ण के उपदेशों को समझने और आचरण में लाने का है।
गीता जयंती क्यों मनाई जाती है ?
गीता एकलौता ऐसा ग्रंथ है जिसकी जयंती मनाई जाती है क्योंकि गीता में लिखी बातें स्वंय श्रीकृष्ण ने कही हैं। कहते हैं कि भगवान के मुख से निकले परम ज्ञान का दान करने से जाने-अनजाने में हुए हर तरह के पाप खत्म हो जाते हैं। गीता जयंती का पर्व भगवद्गीता के दिव्य संदेश को याद करने और आत्मसात करने का दिन है।
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2084)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (340)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (851)
- खेल (378)
- धर्म - कर्म (638)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (563)
- हेल्थ (187)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (491)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (224)
- दिल्ली (256)
- महाराष्ट्र (170)
- बिहार (183)
- टेक्नोलॉजी (187)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (375)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (35)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (46)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..