Dark Mode
  • day 00 month 0000
जानें कैसा होता है 9 तारीख को जन्मे लोगों का जीवन?

जानें कैसा होता है 9 तारीख को जन्मे लोगों का जीवन?

अंक ज्योतिष (Numerology) एक ऐसी प्राचीन विद्या है, जिसमें नाम, जन्म वर्ष और जन्मदिन की तारीख के नंबर्स यानी संख्याओं का इस्तेमाल करके किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व, उसके भूत, वर्तमान और भविष्य के बारे में सब कुछ सटीकता से जान लिया जाता है। संभवतः यही कारण है कि आज यह विद्या सबकी पसंद बन गया है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज हम बताएँगे 9 तारीख में जन्मे व्यक्ति के बारे में।


9 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक


9 तारीख में जन्मे जन्में लोगों का मूलांक 9 होता है। इनका स्वामी ग्रह मंगल माने गए हैं। मंगल ग्रह को ऊर्जा, आत्मविश्वास, बल और साहस का कारक माना गया है। मान्यता है कि मंगल के शुभ प्रभाव से व्यक्ति रंक से राजा बन सकता है। इन पर ग्रहों के सेनापति मंगल का विशेष कृपा रहती है।

 

9 तारीख में जन्मे लोगों का स्वभाव

 

  • 9 तारीख में जन्मे लोग हिम्मत वाले, तेज और फुर्तीले होते हैं, और चुनौतियों से भरे काम करना पसंद करते हैं।
  • 9 तारीख में जन्मे लोग अपनी मेहनत और लगन से सफलता हासिल करते हैं और जल्दी हार नहीं मानते।
  • 9 तारीख में जन्मे लोगों के दिल में करुणा और सहानुभूति होती है, और वे मानवीय प्रयासों को बढ़ावा देते हैं।
  • 9 तारीख में जन्मे लोग अपनी स्वतंत्रता को महत्व देते हैं और खुद पर भरोसा करते हैं।
  • 9 तारीख में जन्मे लोग अनुशासन में रहना पसंद करते हैं। दृढ़ संकल्प और समर्पण से सफलता की सीढ़ियां चढ़ते हैं।
  • 9 तारीख में जन्मे लोग छोटी-छोटी बातों पर नाराज हो जाते हैं, लेकिन दूसरों के बारे में नकारात्मक नहीं सोचते हैं और बेहद सरल स्वभाव के होते हैं।
  • 9 तारीख में जन्मे लोगों को मंगल ग्रह के प्रभाव से इनमें गुस्सा जल्दी आ जाता है और वे आलोचना को अच्छी तरह बर्दाश्त नहीं कर पाते।
  • 9 तारीख में जन्मे लोग लंबे समय तक एक काम पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं, जो उनकी सफलता का एक कारण है।
  • 9 तारीख में जन्मे लोग चुनौतियों से परेशान होने के बजाए समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करते हैं। पसंद करते हैं।
  • 9 तारीख में जन्मे लोग रिश्ते में ये बहुत भावुक होते हैं और अपने पार्टनर के जीवन की भावनात्मक हर कमी को दूर करने की कोशिश करते हैं।
  • 9 तारीख में जन्मे लोगों में जन्म से ही नेतृत्व का गुण होता है।
  • 9 तारीख में जन्मे लोग दूसरों की मदद करने से पीछे नहीं हटते, लेकिन यह मदद अपने सोच और तरीके से करते हैं।
  • 9 तारीख में जन्मे लोग रिश्ते में स्वतंत्रता को भी महत्व देते हैं।
  • 9 तारीख में जन्मे लोगों को गुस्से की वजह से उनके रिश्तों में दरार आ सकती है।
  • 9 तारीख में जन्मे लोग दूसरों की मदद करने से पीछे नहीं हटते, भले ही वह मदद उनकी सोच के अनुसार हो।

 

9 तारीख में जन्मे लोगों का शुभ रंग और दिन


लाल, नारंगी और गुलाबी रंग इनके लिए शुभ माने जाते हैं। और सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार इनके लिए शुभ होते हैं।


9 तारीख में जन्मे लोगों में लीडरशिप की क्षमता


लोग स्वभाव से लीडर होते हैं। ये जिस भी समूह या टीम का हिस्सा बनते हैं, वहां स्वतः ही नेतृत्व की भूमिका निभाने लगते हैं। इनका आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता और कठिन समय में भी शांत रहने की कला इन्हें एक प्रभावशाली नेता बनाती है। लोग इनके विचारों और फैसलों का सम्मान करते हैं। ये ना सिर्फ दूसरों को प्रेरित करते हैं, बल्कि उनके लिए मार्गदर्शक की भूमिका भी निभाते हैं।


9 तारीख में जन्मे लोगों के करियर


सेना, पुलिस, इंजीनियरिंग, चिकित्सा, और खेल जैसे क्षेत्रों में ये बहुत सफल होते हैं। ये अच्छे मैनेजर, लीडर और कुशल प्रशासक होते हैं। ये राजनीति, पत्रकारिता और कला में भी सफलता पा सकते हैं, क्योंकि वे अक्सर नेतृत्व करने और जोखिम उठाने में सक्षम होते हैं।

 

9 तारीख में जन्मे लोगों के आर्थिक जीवन


9 तारीख में जन्मे लोगों का स्वामी ग्रह मंगल, चल-अचल संपत्ति का कारक ग्रह है। ये लोग जमीन, मकान जैसी संपत्तियों के मालिक बनते हैं। बड़े वाहन, प्लॉट, मकान, दुकान खरीदने-बेचने के व्यवसाय में अच्छा लाभ कमाते हैं।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें: The India Moves

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?