Dark Mode
  • day 00 month 0000
Aaj ka Rashifal, 7 December 2024 : विस्तार से जानें सभी 12 राशियों का राशिफल, देखें किसकी चमकेगी किस्मत

Aaj ka Rashifal, 7 December 2024 : विस्तार से जानें सभी 12 राशियों का राशिफल, देखें किसकी चमकेगी किस्मत

Aaj ka Rashifal, 7 December 2024 : ग्रह-नक्षत्रों में परिवर्तन के कारण मेष राशि वालों को भी अपने रिश्तों में नई ताजगी मिलेगी। वृष राशि वालों को संवेदनशील मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना चाहिए। मिथुन राशि वालों को कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने चाहिए।

 

मेष (Aries)
आज आपके रुके हुये महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। आज आप अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिए बनायी योजनाओं पर भी आज कुछ सोच-विचार करने की जरुरत हैं। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में परिवार वालों की मदद मिलेगी। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे। आज आपके स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा, जिसके कारण आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे। आज कारोबार में उम्मीद से ज्यादा मुनाफा होगा।


वृषभ (Taurus)
आज का दिन व्यापार की गति बढ़ाने वाला साबित होगा। किसी पुराने निवेश से आज आपको फायदा होगा। आज योजना बनाने और फैसला लेने के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज आप पूरा ध्यान अपने कार्यों को पूरा करने में लगायेंगे। मन लगाकर की गयी कोशिशें जल्द ही रंग लाएंगी। अगर किसी से अपने मन की बात करना चाहते है तो आज का दिन बहुत अच्छा है। आज आपको किस्मत साथ मिलेगा। आज आप दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे।

 

मिथुन (Gemini)
आज आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। आज आपका मन नये काम करने में लगेगा। आज आपके बिजनेस में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थी आज कुछ नया सिखने का प्रयास करेंगे। आज बिना वजह विवादों में फंसने से बचें। समाज मे आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लवमेट्स से आज उपहार मिलेगा, जिससे आपको प्रसन्नता होगी। दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी, साथ में कहीं बाहर घुमने का प्लान बनाएंगे।

 

कर्क (Cancer)
आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज अपनी सोच को सकारात्मक रखें। ऑफिस के रुके हुए कार्य निपटाने की कोशिश करेंगे जिनमें आप सफल भी रहेंगे। परिवार से जुड़ा कोई भी फैसला सोच-समझकर लें, जल्दबाजी बिलकुल ना करें। किसी काम को कल पर टालने से आपको बचना चाहिए। आज आप परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे, जिससे पारिवारिक रिश्तें और मजबूत होंगे।

 

सिंह (Leo)
आज का दिन अच्छा रहेगा। आज जिससे भी मिलेंगे वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। किसी से भी बात करते समय वाणी पर संयम बनाए रखें। अपने करियर को लेकर आज आपके मन में दुविधा होगी, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति से बात करके सॉल्व भी हो जायेगी। आज आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। बच्चें आज खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे। आज दांपत्य जीवन पहले की अपेक्षा काफी बेहतर होगा। आज आपको अपने खर्चो पर नियंत्रण रखने की जरुरत है।

 

कन्या (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत से भरा रहेगा, लेकिन आपकी कड़ी मेहनत का परिणाम आपको जरूर मिलेगा। आप अपने लक्ष्य की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ेंगे और तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। यदि आपको किसी से मदद की आवश्यकता होगी, तो वह आसानी से उपलब्ध होगी। प्रॉपर्टी से जुड़े किसी मामले को हल करने के लिए आप लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं, हालांकि इस प्रक्रिया में कुछ चुनौतियाँ आ सकती हैं। इसके अलावा, किसी पुराने लेन-देन को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है, इसलिए उस पर ध्यान दें और जल्द समाधान निकालें।

 


तुला (Libra)
आज आपके मन में नए नए विचार आएंगे। आज आप कुछ ज्यादा ही जोश में रहेंगे। आज आप अपने बनाए प्लान में बदलाव करेंगे, जिससे आपको लाभ भी होगा। बिजनेस में भी कुछ नया करने की योजना बनायेगे। आज आप दिल की बजाय दिमाग से काम लें। व्यापार में आर्थिक लाभ होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा। आज परिवार वालों से गंभीर मुद्दे पर बात होगी। संगीत से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। जीवन में चल रही समस्याओं का आज समाधान निकलेगा।

 

वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आपको यह सलाह दी जाती है कि किसी भी काम को दूसरों के भरोसे न छोड़ें, क्योंकि आज आपके लिए किसी काम को पूरा करना थोड़ा कठिन हो सकता है। इसके अलावा, कुछ नए विरोधी सामने आ सकते हैं, जो आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। अगर आपने किसी से किसी काम को लेकर वादा किया था, तो उसे निभाने में आपको कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, पुराने स्वास्थ्य मुद्दे भी फिर से उभर सकते हैं, इसलिए अपना ख्याल रखें।

 

धनु (Sagittarius)
आज आपका रुझान अध्यात्म की तरफ ज्यादा रहेगा। आप घर वालों के साथ धार्मिक कार्यों में मन लगायेंगे। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज पड़ोसियों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज माता के साथ रिश्ते और बेहतर होंगे। बिजनेस में पिता का सहयोग प्राप्त होगा। आज आप अपने जीवनशैली में बदलाव करेंगे, ये बदलाव आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होंगे। लवमेट आज कहीं घुमने का प्लान बनाएंगे।


मकर (Capricorn)
आज वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी भी होगी, जिससे आप आज पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखें। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। आज आपके व्यापार में फायदे के आसार नजर आ रहे हैं। धन लाभ से आप अपने अटके हुए काम पूरे करने में सफल होंगे। आज घर के बड़ों की सलाह कारगर साबित होगी।

 

कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन वित्तीय दृष्टिकोण से फायदेमंद रहेगा। आपकी आय में वृद्धि हो सकती है, जिससे मन में प्रसन्नता आएगी। यदि किसी काम में धन को लेकर रुकावट आ रही थी, तो अब वह आसानी से पूरा हो सकता है। आप प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जो भविष्य में लाभकारी साबित हो सकती है। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का अवसर मिलेगा, जिससे आपको मानसिक सुख मिलेगा। संतान से कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि उनकी संगति पर नजर रखना भी जरूरी है।


मीन (Pisces)
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज जो भी काम शुरू करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। संतान की करियर को बेहतर दिशा देने के लिए आज आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे लोगो के काम की सीनियर्स तारीफ करेंगे। आज सोशल मीडिया पर नए लोगों के साथ संपर्क में आयांगे। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। जीवन में चल रही समस्यायों से आज छुटकारा मिलेगा। छात्र आज अपने प्रोजेक्ट पूरा करने में सफल होंगे।

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?