
CID 2.0 : फिर शुरू हो रहा है CID, टीवी पर होगी धमाकेदार वापसी
-
Ashish
- October 24, 2024
CID 2.0: टीवी जगत के बहुचर्चित शो के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें निर्देशक बी.पी. सिंह के स्पाई शो सी.आई.डी (C.I.D) का नाम जरूर शामिल होगा। करीब 20 साल तक इस धारावाहिक ने भारत के हर घर के कौन तक लोगों का मनोरंजन किया। ऐसे में सीआईडी के प्रशंसकों की तादाद भी काफी ज्यादा है। ऐसे में अब इस शो के फैंस के लिए एक बड़ी खुशीखबरी सामने आ रही है। मेकर्स की तरफ से सी आई डी की नई सीरीज का एलान सोशल मीडिया पर कर दिया गया है तथा ये भी बता दिया है की पहला प्रोमो कब आएगा।
लौट रहा है सी.आई.डी (CID)
सी.आई.डी की शुरुआत साल 1998 में सोनी टीवी पर हुई थी। 2018 तक इस शो ने नॉन स्टॉप (Non-Stop) दर्शकों को एंटरटेन किया। जिसके दम पर सीआईडी एक कल्ट धारावाहिक बन गया। जिसके बारे आज भी लोग एसीपी प्रद्युमन और दया के बारे में बात करते हैं। अब ये जिक्र एक बार फिर से बढ़ने वाला है, क्योंकि 6 साल के बाद सी.आई.डी सोनी टीवी पर वापसी करने जा रहा है।
दरअसल गुरुवार को सोनी टीवी ने अपने ट्विटर हैंडल पर CID के नए सीजन का पहला वीडियो शेयर किया है। जिसमें आपको एसीपी प्रद्युमन (शिवाजी सतम), इंस्पेक्टर दया (दयानंद शेट्टी) और सीनियर इंस्पेक्टर अभिजीत (आदित्य श्रीवास्तव) की झलक देखने को मिल रही है।
इस छोटे से प्रोमो वीडियो के साथ-साथ ये जानकारी भी दी गई है कि सी आई डी को 26 अक्टूबर को सोनी टीवी पर लॉन्च किया जाएगा। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- अपने कैलेंडर को मार्क कर लीजिए, 26 अक्टूबर को एक धमाकेदार प्रोमो वीडियो ड्रॉप किया जाएगा। इस अनाउंसमेंट के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है।
सी.आई.डी (CID) एक कल्ट शो
जिस तरह से रामानंद सागर के माइथोलॉजिकल शो रामायण और बी आर चोपड़ा की महाभारत को छोटे पर्दे का कल्ट धारावाहिक माना जाता है। ठीक उसी आधार पर सी.आई.डी को भी वो दर्जा हासिल है। हर एक एपिसोड में एक रोचक केस के सस्पेंस की गुत्थी को सीआईडी की टीम सुलझाती है, जिसको देखना फैंस को काफी पसंद आता था।
Mark your calendars - 26th October ko hoga ek dhamakedar promo drop! 🎬@shivaajisatam#ComingSoon #StayTuned #SonyEntertainmentTelevision #SonyTVShow pic.twitter.com/2PeZVrJegW
— sonytv (@SonyTV) October 24, 2024
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2084)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (340)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (851)
- खेल (378)
- धर्म - कर्म (638)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (563)
- हेल्थ (187)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (491)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (224)
- दिल्ली (256)
- महाराष्ट्र (170)
- बिहार (183)
- टेक्नोलॉजी (187)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (375)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (35)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (46)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..