
स्वस्थ रहना है तो खाना खाने के समय पानी न पिएं, जानें क्यों?
-
Manjushree
- April 1, 2025
खाने के वक्त पानी पीना हो सकता है हानिकारक
हमारा जीवन जल (Water) पर ही निर्भर है और कहा भी जाता है, "जल ही जीवन है।" हम पानी के बिना नहीं रह सकते हैं। प्यास लगने पर पानी पीने से जो प्यास बुझती है, वह किसी से नहीं बुझती। लेकिन ध्यान रखें, खाने के वक्त पानी पीना हानिकारक हो सकता है। खाने के समय जो पानी पीता है, उसकी पाचन क्रिया धीमी होती है। आइए जानें पानी का पाचन में क्या योगदान है और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें पर भी गौर करेंगे।
खाना खाने के साथ पानी पीना क्यों हानिकारक? (Why is drinking water while eating harmful)
प्रायः लोगों की आदत होती है खाने के हर निवाले के साथ या फिर बीच-बीच में पानी (Water) पीते रहना। खाने के साथ इसी वजह से जग में पानी भरकर रखा जाता है और जब भी चाहे खाने के साथ पानी पीते रहते हैं। आयुर्वेदानुसार, यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताया गया है। खाने के साथ पानी (Water) पीने से पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। खाने के साथ पानी पीने से पोषक तत्व यूरिन के साथ बाहर निकल आते हैं। ऐसा होने से शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट्स नहीं मिल पाते, जिसका असर इम्यूनिटी पर भी पड़ता है।
शरीर में मौजूद जठराग्नि (Gastritis) का काम भोजन को पचाना होता है। खाना खाते हुए या खाने के तुरंत बाद पानी (Water) पीने से जठराग्नि कम हो जाती है, जिसकी वजह से खाना ठीक तरह से पच नहीं पाता। जठराग्नि (Gastritis) आमाशय (stomach) की ऊर्जा की तरह काम करती है। खाते वक्त या उसके तुरंत बाद पानी पीने की गलती दोहराने की वजह से देर तक भूख नहीं लगती है और पेट में भरा सा महसूस होता है। ऐसा होने से खाना न पचने की समस्या बढ़ जाती है। आयुर्वेद में कहा गया है कि आहारम् पचति शिखि, दोषान् आहार वर्जितः। हमारी प्राण शक्ति, हम जो भोजन लेते हैं, उसे पचाती है।

पानी पीने का सही तरीका क्या है? (What is the right way to drink water)
- पानी को सिप करके ही पिएं।
- खाना खाने के तुरंत या पहले पानी न पिएं।
- खाना खाने से 30 मिनट पहले पानी पिएं।
- खाना खाने के 30 मिनट बाद पानी पिएं।
- खाना खाते समय जरूरत लगे तो 1-2 घूंट पानी लें।
- खाना पचाने के लिए गर्म पानी पिएं।
खाने से कितनी देर पहले पिएं पानी? (How long before eating should you drink water)
खाना खाने से आधे घंटे पहले पानी पीना चाहिए। आप जरूरत से ज्यादा भोजन न खाएं। इसलिए खाना खाने से ठीक पहले पानी नहीं पीना चाहिए। खाने के पहले पानी पीने से शरीर धीरे-धीरे कमजोर होता जाता है। आप खाने के आधे घंटे बाद पानी पीते हैं, तो यह सबसे बेहतर माना जाता है। खाने के पहले या उसके बाद पानी पीने से शरीर को खाने को तोड़ने और उसे प्रोसेस करने में मदद मिलती है और खाना पचता है।
ये भी पढ़े- मांशपेशियों को मजबूत करता है वज्रासन
शरीर में मौजूद पानी (Water present in the body)
जैसा कि आप जानते हैं कि हमारे शरीर में करीब 70 फीसदी पानी (Water) होता है, इसे ही बॉडी फ्लूइड कहते हैं। शरीर में मौजूद यह तरल शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है, सलाइवा बनाता है, और खाने से पोषक तत्व सोखने में मदद करता है।
प्यास लगे तो अल्कोहल से बचें (Avoid alcohol if you feel thirsty)
अल्कोहल जैसे पदार्थ से बचें। अल्कोहल जैसे पदार्थ का सेवन करने से दिमाग और किडनी प्रभावित होते हैं। बता दें कि यूरिन के जरिए एक्स्ट्रा फ्लूइड निकलता है। इससे शरीर में पानी (Water) की कमी होती है। अल्कोहल का सेवन करने से हमारी पाचन क्रिया सुचारु रूप से काम नहीं करती है।

वजन कंट्रोल (Weight control)
जो व्यक्ति अपना वजन कम करना चाहता है, उसे कम से कम 10 गिलास पानी पीना चाहिए। पानी पीने और वजन कम होने के पीछे मुख्य वजह यह है कि पानी में वसा, कैलोरी और कोलेस्ट्रॉल तीनों नहीं होते। साथ ही, यह प्राकृतिक रूप से भूख कम करने का काम करता है।
कैलोरी को कंट्रोल रखें (Control calories)
हाई कैलोरी वाली ड्रिंक्स की जगह पानी (Water) लेने से कैलोरी कंट्रोल में रहती है। इससे पेट भरा हुआ महसूस होता है। भूख कम लगती है, तो शरीर का कैलोरी इनटेक भी कम होता है। तरल की मात्रा के रूप में आप खीरा, तरबूज जैसी चीजें लें।

त्वचा को जवां बनाए रक्त है पानी (Water is blood to keep the skin young)
ज्यादा पानी पीने से त्वचा में पर्याप्त नमी बनी रहती है और उसकी चमक बरकरार रहती है। हालांकि, त्वचा की खूबसूरती में खानपान, मौसम, और अनुवांशिकता जैसे कारकों की भी भूमिका होती है, लेकिन पानी सबसे अहम रोल है।
हर रोज कितना पानी पियें? (How much water should be drunk every day)
डाइटीशियन का कहना है कि रोजाना कम-से-कम 10-12 गिलास पानी (Water) पीना चाहिए। हम जितना ज्यादा पानी पीते हैं, शरीर उतना ही डी-टॉक्सिफाई होता है। तरल किसी भी रूप में पिया जा सकता है, चाहे वह ग्रीन टी हो, सूप हो, नारियल पानी हो या फिर शर्बत।
जल्दी-जल्दी पानी पीना नुकसानदायक (Drinking water quickly is harmful)
एक सांस में पानी नहीं पीना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं, तो इस आदत को बदलने की जरूरत है। पानी (Water) हमेशा सिप करके ही पिएं। आयुर्वेद कहता है कि गलत तरीके से पानी पीने से शारीरिक तकलीफें हो सकती हैं, जिसमें से एक है डाइजेशन सिस्टम में गड़बड़ी शुरू होना।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..