
उदयपुर में लगेगा इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर, 10 से 13 जनवरी तक जुटेंगे उद्योग प्रेमी
-
Chhavi
- December 2, 2024
उद्यमियों और निवेशकों को व्यापारिक नेटवर्किंग के लिए अनूठे अवसर देने के लिए उदयपुर में लघु उद्योग भारती ने एक बड़ी पहल की है। उदयपुर में 10 से 13 जनवरी 2025 तक 11वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर होने जा रहा है। उदयपुर के दिल्ली पब्लिक स्कूल परिसर में होने वाले इस फेयर को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।
तकनीकी विशेषज्ञ और उद्योग प्रेमी जुटेंगे
रविवार को लघु उद्योग भारती की बैठक हुई। बैठक में फेयर की तैयारियों और उद्देश्यों पर चर्चा की गई। इस फेयर में देशभर के उद्यमी, तकनीकी विशेषज्ञ और उद्योग प्रेमी जुटेंगे। इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर का मुख्य उद्देश्य उद्योग जगत को एक नई दिशा देना है। बैठक के बाद अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि संगठन ने इस फेयर को न केवल व्यापारिक गतिविधियों का केंद्र बनाने का लक्ष्य रखा है, बल्कि इसे छोटे उद्योगों को सशक्त बनाने का माध्यम भी माना है। इससे भविष्य के व्यापार के नए दरवाजे खुलेंगे। मार्गदर्शन सत्र के दौरान प्रकाश चंद्र ने छोटे उद्योगों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि इससे स्थानीय उत्पादकों को प्रोत्साहन मिलेगा। इस फेयर में विभिन्न क्षेत्रों से उच्च गुणवत्ता के उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे, जिससे निर्माण क्षेत्र में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और श्रेष्ठता को बढ़ावा मिलेगा।
छोटे उद्योगों और नई तकनीकों के विकास के लिए बनेगा मंच
बैठक के दौरान चर्चा करते हुए प्रकाश चंद्र ने बताया कि राजकोट में आयोजित इंडिया मैन्युफैक्चरिंग शो से प्रेरित होकर उदयपुर को छोटे उद्योगों और नई तकनीकों के विकास के लिए मंच बनाने का प्रयास करना चाहिए। इस दौरान लघु उद्योग भारती राजस्थान प्रदेश महामंत्री योगेंद्र,डीपीएस के गोविंद अग्रवाल ने भी सुझाव साझा किए। इससे पूर्व उदयपुर लघु उद्योग भारती अध्यक्ष मनोज जोशी ने अतिथियों का स्वागत कर औद्योगिक मेले में की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी प्रदान की। मेला संयोजक तरुण दवे ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभिन्न व्यवस्थाओं तथा मेले के स्वरूप को दर्शाया।
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2077)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (337)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (845)
- खेल (375)
- धर्म - कर्म (636)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (562)
- हेल्थ (186)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (489)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (56)
- उत्तर प्रदेश (222)
- दिल्ली (256)
- महाराष्ट्र (169)
- बिहार (182)
- टेक्नोलॉजी (187)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (374)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (35)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (45)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (7)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..