
जानिए राजस्थान की 02 अप्रैल की महत्वपूर्ण खबरें
-
Renuka
- April 2, 2025
राजस्थान की आज की ताजा खबरें और अपडेट्स
1. कोटा के ग्रामीण क्षेत्र के इटावा थाना में एडीएम और एसएमई विजिलेंस टीम ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की। वहीं टीम ने दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों से अवैध पत्थर जब्त किए, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इसी के चलते बाकी खननकर्ता मौके से फरार हो गए। इस कार्रवाई में 52,800 रुपए का जुर्माना भी जमा करवाया गया।
2. कोटपुतली थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बाजार में पैदल परेड करवाई। पुलिस ने दो आरोपियों गिरफ्तार कर 7 पिस्टल, 4 कट्टे, 1 खाली मैगजीन और 20 कारतूस भी बरामद किए। वहीं थाना प्रभारी राजेश शर्मा के नेतृत्व में अपराधियों की पैदल परेड कराई गई, जिससे पुलिस का इकबाल कायम किया गया।
3. भिवाड़ी कॉलोनी में बीडीआई प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाई की गई, लेकिन कॉलोनीवासियों का कहना है कि यह केवल दिखावा था। उन्होंने आरोप लगाया कि बीड़ा ने 2012 से अब तक कार्यवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की है। कॉलोनीवासियों ने चेतावनी दी है कि- अगर इस बार ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो कार्यालय के सामने धरना देंगे।
4. तिजारा में अहिंसा सर्किल से बिजली घर तिराहे तक रोड निर्माण से परेशान स्थानीय निवासियों ने विधायक महंत बाबा बालक नाथ से मुलाकात की और रोड की चौड़ाई 60 फीट रखने और सीवर के साथ जल सप्लाई लाइन पहले डालने की मांग की। ताकि बार-बार सड़क को न तोड़ा जाए। जिस पर विधायक ने घोर करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए।
5. खाटू श्यामजी में सदर थाना उद्घाटन समारोह के दौरान आईजी अजय पाल लांबा ने कहा कि- सरकारी अधिकारियों का उद्घाटन करने का काम नहीं होता, यह जनप्रतिनिधियों का कार्य है। बता दें कि कांग्रेस विधायक वीरेंद्र सिंह, भाजपा नेता गजानन कुमावत ने फीता काटा। जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया, और नारेबाजी की। वहीं आईजी ने बताया कि- खाटू श्यामजी में ट्रैफिक यूनिट की स्थापना और स्टाफ की व्यवस्था जल्द की जाएगी।
6. बारां में आगामी गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मौसमी बीमारियों और पेयजल आपूर्ति के मुद्दों पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध रूप से शिकायतों का समाधान करने और जल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही, सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना, शिक्षा, सफाई और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की गई।
7. बारां कृषि उपज मंडी समिति के सचिव डॉ. हरिमोहन बैरवा ने बताया कि- 1 अप्रैल 2025 को नववर्ष के उपलक्ष्य में जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर द्वारा मंड़ी में कृषि जिंसों की नीलामी का शुभारंभ किया गया। यह शिव गणेश मंदिर में विधि-विधान से पूजा अर्चना के साथ किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी, व्यापार संघ के पदाधिकारी सहित व्यापारीगण और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
8. कोटा शहर पुलिस ने महावीर नगर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया। पुलिस टीम ने निर्माणाधीन मकानों से वायर चोरी करने वाले दो शातिर बदमाशों और एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया। वहीं बदमाशों ने क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार भी किया।
9. बांके बिहारी सेवा दल ट्रस्ट भिवाड़ी द्वारा नववर्ष के पावन अवसर पर विपुल गार्डन सोसाइटी में निशुल्क सुंदरकांड का पाठ किया गया और गोपेश्वर महादेव मंदिर में दीपदान भी किया गया। कथा व्यास परम पूज्य शिवम चतुर्वेदी जी महाराज के पावन सानिध्य में भक्तों ने भक्ति रस का पान किया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया।
10. रेलवे सुरक्षा बल की जांबाज महिला पर्वतारोही पूनम कंवर ने 31 मार्च 2025 को ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोजियोस्को पर तिरंगा और RPF ध्वज लहरा कर नया इतिहास रच दिया। पूनम कंवर रेलवे सुरक्षा बल की पहली महिला अधिकारी बनीं हैं, जिन्होंने इस ऊंचाई को फतह किया। उनका अगला लक्ष्य यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर तिरंगा फहराना है।
11. देशनोक कस्बे में स्थित माँ करणी के धाम में 3 अप्रैल को महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 15500 किलो बादाम का हलवा श्रद्धालुओं को वितरित किया जाएगा। इस अनूठे प्रसाद को नोखा के गौसेवी पदमाराम कुलरिया की जयंती पर उनके परिवार द्वारा तैयार कराया गया है, और इसमें 6600 किलो बादाम और शुद्ध घी का इस्तेमाल किया जाएगा।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..