Dark Mode
  • day 00 month 0000
Lohri 2025: जनवरी में कब मनाई जाती है लोहड़ी ? जानिए तिथि से लेकर पूजा विधि के बारे में

Lohri 2025: जनवरी में कब मनाई जाती है लोहड़ी ? जानिए तिथि से लेकर पूजा विधि के बारे में

Lohri 2025: लोहड़ी का त्योहार पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में बहुत ही उमंग और उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह पर्व किसानों के लिए बहुत महत्व रखता है। मान्यतानुसार लोहड़ी के दिन सूर्य देव (Surya Dev) और अग्निदेव की पूजा की जाती है। इसके अलावा, अच्छी फसल की कामना के लिए लोहड़ी की पूजा की जाती है। लोहड़ी किसानों की मेहनत, एकता और खुशहाली का भी प्रतीक है। इसे पंजाब ही नहीं बल्कि उत्तर भारत के कई राज्यों में बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार नवविवाहित जोड़ों के लिए भी बहुत खास होता है। नए जोड़े इस पर्व को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाते है। यहां जानिए इस साल किस दिन मनाया जाएगा लोहड़ी का त्योहार और कैसे संपन्न की जाती है लोहड़ी की पूजा।

 

कब है लोहड़ी
पंचांग के अनुसार, इस साल 13 जनवरी के दिन लोहड़ी मनाई जाएगी और उसके अगले दिन मकर संक्रांति (Makar Sankranti)। हर साल मकर संक्रांति से एक दिन पहले लोहड़ी मनाई जाती है। इस बार लोहड़ी संक्रांति का क्षण 14 जनवरी की सुबह 9 बजकर 3 मिनट तक रहेगा। इसके बाद सूर्य देव मकर राशि में गोचर करेंगे।

 

लोहड़ी की पूजा विधि
लोहड़ी के दिन सुबह उठकर जल्दी स्नान करना शुभ माना जाता है। इसके बाद मंदिर की सफाई करके भगवान कृष्ण, अग्नि देव और मां दुर्गा की पूजा की जाती है। सुबह के समय सूर्य देव का ध्यान लगाना और सूर्य देव की पूजा करना भी बेहद शुभ होता है। लोहड़ी की शाम आग जलाई जाती है। इसके लिए सूखी लकड़ियों को एकसाथ मिलाकर जलाते हैं। इसके बाद लोहड़ी की अग्नि की परिक्रमा करके पूजा संपन्न होती है। परिवार और दोस्तों के साथ लोहड़ी मनाकर इस पर्व का पूरा आनंद लिया जाता है।

 

इस तरह मनाते हैं लोहड़ी
भारत ही नहीं बल्कि संसार में जहां भी सिख रहते हैं वहां लोहड़ी को धूमधाम से मनाया जाता है। बहुत से लोग लोहड़ी के दिन ढोल बजवाते हैं और नाचते गाते हैं। लोहड़ी पर एकदूसरे को शुभकामना संदेश भेजे जाते हैं, नए कपड़े पहनते हैं, तैयार होते हैं, नाच-गाने के साथ ही एकसाथ बैठकर पुराने दिनों को याद किया जाता है और लोहड़ी के प्रसाद (Lohri Prasad) के अलावा अन्य पकवानों को भी खाया जाता है। लोहड़ी के दिन मक्के की रोटी और सरसों का साग लोग बड़े ही चाव से खाते हैं।

Lohri 2025: जनवरी में कब मनाई जाती है लोहड़ी ? जानिए तिथि से लेकर पूजा विधि के बारे में

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?